No results found

    रणदीप सुरजेवाला बोले- मां चामुंडा के आशीर्वाद से कांग्रेस दो तिहाई से अधिक बहुमत लेगी | Himachal Assembly Election 2022: Randeep Singh Surjewala's public meeting in Dharamsala

    धर्मशालाएक घंटा पहले

    • कॉपी लिंक

    हिमाचल के कांगड़ा स्थित धर्मशाला में कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव और सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि आज देश में जो महंगाई है, वह भाजपा निर्मित है। इस महंगाई ने देश की जनता की आय छीन ली है। महंगाई के कारण हिमाचल में भी घनघोर अंधेरा फैला हुआ है। जयराम ठाकुर की सरकार फेल है।

    धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में आज सांसद सुरजेवाला ने पूर्व कैबिनेट मंत्री और धर्मशाला से कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर शर्मा के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी और प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार पर निशाना साधा। कहा कि जयराम ठाकुर सरकार की गलत नीतियों ने प्रदेश को कंगाल कर दिया। मोदी बताएं कि काला धन कब आया और 15-15 लाख रुपए किसके खाते में आए।

    महंगाई पर भाजपा क्यों बात नहीं करती?
    लेकिन इसका जवाब केंद्र व मोदी के पास नहीं है। आज महंगाई पर भाजपा बात क्यों नहीं करती। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगाने पर सरकार की घेराबंदी करते हुए कहा कि विधानसभा चुनावों में भाजपा की हार, हिमाचल की जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि हिमाचल देवभूमि है और यहां परिवर्तन ही परंपरा है।

    हिमाचल के युवाओं को अंधकार में डाला
    सुरजेवाला ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर देश के सबसे नाकारा CM रहे हैं। वह फेल सरकार के फेल मुख्यमंत्री रहे हैं और उन्होंने हिमाचल के युवाओं को अंधकार में डाला है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर रिमोट से चलने वाले मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने 2017 से 2022 तक अपने कार्यकाल में कुछ नहीं किया। हिमाचल की जनता जयराम सरकार को चलता करने का मन बना चुकी है।

    मां चामुंडा के आशीर्वाद से कांग्रेस दो तिहाई से अधिक बहुमत लेगी।

    देश में बेरोजगारी की दर 45 वर्ष में सर्वाधिक
    रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि केंद्र और हिमाचल की भाजपा सरकार ने युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी की दर 45 वर्ष में सर्वाधिक है। हिमाचल की बात करें तो यहां पर राष्ट्रीय औसत से अधिक युवा बेरोजगार हैं। याद करिये आज फिर एक व्यक्ति यहां आया है। 2012 में भी मैं यहां आया था।

    मैंने वादा किया था यह नौजवान कांग्रेस की सरकार चलाएगा और वीरभद्र सिंह का सहयोग करेगा। जब कांग्रेस की सरकार बनी वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में तो यही सुधीर है जिन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई। धर्मशाला में पहली बार IT पार्क कोई लेकर आया तो वह सुधीर शर्मा हैं। इस इलाके व जिला के भीतर केंद्रीय विवि लेकर आया तो वह सुधीर शर्मा है।

    खबरें और भी हैं…

    Post a Comment

    Previous Next

    نموذج الاتصال