No results found

    भूपेंद्र हुड्‌डा बोले- वीरभद्र सिंह के विकास कार्यों को पूरा नहीं कर पाई जयराम सरकार | Himachal Assembly Election 2022: Bhupendra Hooda's press conference in Manali

    मनालीएक घंटा पहले

    • कॉपी लिंक
    मनाली में प्रेसवार्ता करते हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा। - Dainik Bhaskar

    मनाली में प्रेसवार्ता करते हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा।

    हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस को भारी जन समर्थन मिल रहा है। जिससे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। कार्यकर्ताओं के साथ साथ हर व्यक्ति में कांग्रेस के प्रति भारी उत्सुकता देखने को मिल रही है। उन्होंने वीरभद्र सिंह को याद करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में शुरू किए विकास कार्यों को ही जयराम सरकार पूरा नहीं कर पाई है।

    मंगलवार को मनाली में पत्रकार वार्ता करते हुए हुड्‌डा ने कहा कि मनाली विधानसभा क्षेत्र में भी विकास की गति रुक गई है। फोरलेन का कार्य भी अधूरा पड़ा है। कांग्रेस के समय की 162 करोड़ की सीवरेज योजना आज भी धरातल पर उतरने का इंतजार कर रही है। मंत्री होते हुए गोविंद ठाकुर क्षेत्र का विकास कराने में असफल रहे हैं। मदद न मिलने से होटल कारोबारी मायूस हैं तथा बागवान हताश है।

    प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही हर वर्ग को राहत दी जाएगी। जनता से मिल रहे जन समर्थन ने साबित कर दिया है कि भाजपा चारों खाने चित हो रही है। जयराम के बजाय आलाकमान को प्रदेश की बागडोर संभालनी पड़ रही है। पूछने पर कहा कि राहुल गांधी देश जोड़ो यात्रा पर निकले हैं। कांग्रेस हिमाचल में प्रचार में कोई कमी नहीं रख रही है।

    इस दौरान पूर्व स्पीकर हरियाणा कुलदीप शर्मा, पूर्व मंत्री कर्ण दलाल व इंटक के मंडी संसदीय क्षेत्र प्रभारी DR जोशी मौजूद रहे।

    खबरें और भी हैं…

    Post a Comment

    Previous Next

    نموذج الاتصال