No results found

    हरोली में की नेता प्रतिपक्ष के संघर्ष की तारीफ, समर्थक हुए गदगद | Himachal Pradesh Assembly Election 2022 : Priyanka Gandhi On Mukesh Agnihotri Una Haroli

    ऊना6 घंटे पहले

    हरोली विधानसभा क्षेत्र में मुकेश अग्नहाेत्री के लिए प्रचार करने पहुंची प्रियंका गांधी।

    हिमाचल में ऊना जिले की हरोली विधानसभा में प्रचार के लिए आई कांग्रेस की स्टार प्रचारक एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने मुकेश अग्निहोत्री की पीठ थपथपाई। इस रैली में प्रियंका गांधी ने बातों-बातों में अग्निहोत्री के सीएम चेहरा होने के संकेत दिए। जिससे नेता प्रतिपक्ष के समर्थक खासे गद गद हैं।

    नेता प्रतिपक्ष के संघर्ष की तारीफ
    प्रियंका गांधी ने 5 साल के संघर्ष का उल्लेख करते हुए मुकेश अग्निहोत्री की मंच से खूब प्रशंसा की। साफ तौर पर कहा कि मुकेश अग्निहोत्री ने नेता प्रतिपक्ष के रूप में अहम भूमिका निभाई है। वह दिन रात जनता के लिए काम करते हैं। उनके संघर्ष की वजह से हिमाचल में कांग्रेस सत्ता में वापसी करने जा रही है।

    हरोली विधानसभा क्षेत्र में मुकेश अग्निहोत्री का प्रचार करने पहुंची प्रियंका गांधी।

    हरोली विधानसभा क्षेत्र में मुकेश अग्निहोत्री का प्रचार करने पहुंची प्रियंका गांधी।

    दिन-रात की जनता की सेवा
    प्रियंका गांधी ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री ने दिन रात लोगों की सेवा की है। इसी वजह से रैली में हजारों लोग आए हैं। प्रियंका के भाषण में साफ दिखा कि गांधी परिवार का आशीर्वाद मुकेश अग्निहोत्री पर है। ऐसे में हिमाचल की राजनीति में उनकी भूमिका काफी अहम रहने वाली है। कांगड़ ग्राउंड में प्रियंका गांधी को हजारों की भीड़ ने पलकों पर बिठाया। साथ ही प्रियंका गांधी ने हिमाचल गठन में अपनी दादी इंदिरा गांधी के योगदान का जिक्र कर गांधी परिवार के जुड़ाव को जाहिर कर जनता को रिझाने का प्रयास किया।

    भीड़ जुटाकर कराया जनाधार का अहसास
    दूसरी तरफ इस रैली में मुकेश अग्निहोत्री ने भीड़ जुटाकर अपने जनाधार का असास कराया। इस रैली में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे कांगड़ का ग्राउंड छोटा पड़ता दिखा। काफी संख्या में लोग सड़क पर खड़े रहे हैं। इस रैली को प्रियंका गांधी हिमाचल में हुई अब तक की चुनावी रैलियों में सबसे बड़ी माना जा रहा है।

    प्रियंका की मौजदूगी में लगे नारे
    इस रैली में प्रियंका गांधी के सामने हमारा CM कैसा हो मुकेश अग्निहोत्री जैसा हो, के समर्थक नारे लगाते रहे। जिसने दिखाया कि हरोली की जनता मुकेश अग्निहोत्री को अब CM के तौर पर देखना चाहती है। तभी प्रियंका गांधी के सामने बार बार हमारा CM कैसा हो मुकेश अग्निहोत्री जैसा हो के नारे गूंजते रहे।

    खबरें और भी हैं…

    Post a Comment

    Previous Next

    نموذج الاتصال