No results found

    जगह-जगह अयोध्या, उज्जैन और काशी विश्वनाथ धाम के बोर्ड लगाकर वोट की अपील | Himachal Pradesh Assembly election 2022 | ‌BJP's religious card | Ayodhya, Ujjain and Kashi Vishwanath

    शिमलाएक घंटा पहले

    • कॉपी लिंक

    हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी 5 साल की उपलब्धियों की बजाय प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे और दूसरे मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है। ‌देवभूमि के हिंदू वोटरों को रिझाने के लिए अयोध्या, उज्जैन और काशी विश्वनाथ धाम के नाम पर वोट की अपील की जा रही है।

    BJP ने शिमला समेत प्रदेश के लगभग हर एक क्षेत्र में अयोध्या में राम जन्मभूमि में मंदिर निर्माण, उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर को दिव्य स्वरूप मिलने और काशी विश्वनाथ धाम के बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए हैं। इन्हें मुद्दा बनकर वोटर लेने की कोशिश की जा रही है।

    गलत हथकंडे अपनाने के आरोप कांग्रेस ने लगाए
    हिमाचल कांग्रेस लीगल एवं ह्यूमल राइट सेल के कार्यकारी अध्यक्ष प्रणय प्रताप सिंह ने बताया कि BJP चुनाव जीतने के लिए गलत हथकंडे अपना रही है। अयोध्या में मंदिर का निर्माण देश की सुप्रीम कोर्ट के आदेशों पर हो रहा है, लेकिन BJP इसे हिमाचल में अलग ही ढंग में प्रचारित करने की कोशिश कर रही है।

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता IN मेहता ने बताया कि जिस तरह भाजपा पूरे देश में राम मंदिर को हर बार के लोकसभा व विधानसभा चुनाव में उछालती रही है, हिमाचल प्रदेश में भी ऐसा ही प्रयास किया जा रहा है। यह इसलिए क्योंकि 5 साल में जयराम सरकार ने कुछ काम नहीं किए।

    काम किए होते तो अयोध्या, महाकालेश्वर और काशी विश्वानाथ के नाम पर वोट नहीं मांगने पड़ते। प्रदेश में भाजपा सरकार की उपलब्धियों की बजाय मोदी को चेहरा बनाकर वोट मांगे जा रहे, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। BJP चाहे जो मर्जी हथकंडे अपना ले, जनता अब भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है।

    खबरें और भी हैं…

    Post a Comment

    Previous Next

    نموذج الاتصال