السبت، 12 نوفمبر 2022

मजदूरी के पैसे लेकर जा रहा था ससुराल, फिर वापस नहीं लौटा | The in-laws were going with the money for wages, then did not return

शिवपुरी37 मिनट पहले

शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद चौराहे पर लापता युवक का शव कुएं में मिला है। जिसे युवक के पिता ने ही देखा, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना अमोला थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार राजकुमार पुत्र रामसेवक आदिवासी फोरलेन पर स्थित ढाबों पर 200-300 रुपए की रोजंदारी पर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। युवक के पिता रामसेवक ने बताया की उसके बेटे का दो तीन दिनों से कोई पता नहीं लग रहा था। जिसकी तलाश करने के लिए पिता ने हर सगे संबंधी व रिश्तेदारों में युवक की खोजबीन की थी। लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लग सका।

पिता ने देखा कुएं में शव

युवक के पिता घर के पीछे शौच कर लौट रहे थे, तभी उन्होंने कुएं में झांक कर देखा तो लापता पुत्र का शव कुएं में तैरता हुआ मिला। कुएं में शव मिलने की सूचना युवक के पिता ने अमोला पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी।

ढाबा संचालक से मजदूरी के पैसे लेकर ससुराल जाने की कही थी बात

जानकारी के अनुसार युवक का विवाह इसी वर्ष कोलारस के पडौरा की रहने वाली युवती से हुआ था। मोर छठ पर पत्नी मायके चली गई इसके बाद वह वापस नहीं आई थी। इधर युवक जिस ढाबे पर कार्य करता है, उस ढाबा के संचालक विनोद शिवहरे ने बताया की युवक 9 नवंबर को ढाबे पर आया था, जहां उसने बताया था कि अपनी पत्नी को लेने पडौरा ससुराल जा रहा हूं। उसने की हुई मजदूरी के पैसे भी ले लिए थे, इसके बाद वह चला गया। इसके बाद वापस नहीं लौटा।

खबरें और भी हैं…

 

Please Disable Your Ad Blocker

Our website relies on ads to stay free. Kindly disable your ad blocker to continue.