Friday, November 11, 2022

हैदराबाद से गांव नूनी अव्वल में आया; शादी में विवाद के बाद लापता हुआ | Middle-aged dead body found in a well in Narnaul, Nuni Awal village, Sitaram.

नारनौल42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
कुएं से शव निकालते हुए। - Dainik Bhaskar

कुएं से शव निकालते हुए।

हरियाणा के नारनौल में महेंद्रगढ़ रोड पर पूजा अस्पताल के पीछे शुक्रवार शाम को एक कुएं में व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान गांव नूनी अव्वल निवासी सीताराम (50) के रूप में हुई है। वह हैदराबाद से गांव में शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था। शादी के दिन से घर से गायब था। पुलिस ने कुएं से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचा दिया।

मूल रूप से गांव नूनी अव्वल निवासी सीताराम हैदराबाद में रहता था। गांव नूनी में वह शादी में शामिल होने के लिए 6 नवम्बर को आया था। उसके बाद 8 नवम्बर को बरात जानी थी, जिसको लेकर परिजनों के साथ विवाद हो गया। वह बरात में नहीं गया। परिजनों के अनुसार उन्होंने उसके पास काफी फोन भी किए, लेकिन सीताराम ने फोन नहीं उठाया।

बरात से वापस लौटने के बाद परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। जिसके बारे में पता नहीं चला तो परिजनों ने घर से लापता होने की शिकायत पुलिस को दी। आज शुक्रवार को कुएं के पास काम करने वाले मजदूरों को कुएं में एक व्यक्ति का शव नजर आया। नसीबपुर निवासी कुएं के मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहीं शव की पहचान की गई तो उसकी पहचान सीताराम के रूप में हुई।

खबरें और भी हैं…

 

Please Disable Your Ad Blocker

Our website relies on ads to stay free. Kindly disable your ad blocker to continue.