No results found

    भाजपा सरकार OPS लाने से डरती है, न हां बोल सकती है और ना | Himachal Assembly Election 2022; Sachin Pilot said in Sundernagar, BJP government is afraid of bringing OPS, can't say yes or no

    सुंदरनगर41 मिनट पहले

    • कॉपी लिंक
    सचिन पायलट ने सोहन लाल ठाकुर के लिए किया प्रचार। - Dainik Bhaskar

    सचिन पायलट ने सोहन लाल ठाकुर के लिए किया प्रचार।

    हिमाचल के जिला मंडी के सुंदरनगर उप मंडल के डैहर में में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सोहन लाल ठाकुर द्वारा आयोजित रैली में कांग्रेस के स्टार प्रचारक व राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने डैहर पहुंचते ही अपने संबोधन में कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र के सभी वादों को पूरा करने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार OPS लाने से डरती है न हां बोल सकती है और न। भाजपा केवल जुमले करती है।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जो कहती है वो करती है। जहां जहां जिन राज्यों में कांग्रेस पार्टी की सरकारें है। वहां पर हमने OPS लागू किया है। प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार बनते ही OPS लागू की जाएगी। कांग्रेस का हाथ पुरानी पहचान है।

    ‘8 दिसंबर को डबल इंजन की सरकार का यह इंजन सीज होने वाला’
    सचिन पायलट ने डैहर में भाजपा सरकार की डबल इंजन सरकार के मॉडल पर हमला बोलते हुए कहा कि अब प्रदेश से भाजपा का जाना तय है। अब जनता इनके जुमले जान चुकी है और 12 नवंबर को इसका हिसाब करेगी।
    8 दिसंबर को डबल इंजन की सरकार का यह इंजन सीज होने वाला है।उन्होंने कहा कि आगामी 12 नवंबर को सुंदरनगर से कांग्रेस के प्रत्याशी सोहन लाल ठाकुर के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मत करते हुए प्रदेश के इस सरकार के इंजन को फेल करे।

    खबरें और भी हैं…

    Post a Comment

    Previous Next

    نموذج الاتصال