Thursday, November 3, 2022

मारपीट में पैक्स अध्यक्ष गंभीर रूप से घायल; दबंगों ने बर्बाद करने की दी धमकी | PACS president seriously injured in assault; Dabangs threatened to ruin

सीवानएक घंटा पहले

सीवान में पैक्स अध्यक्ष के साथ मारपीट

सीवान। में पैक्स अध्यक्ष के साथ दबंगों ने मारपीट की घटना को अंजाम दी है। घटना में पैक्स अध्यक्ष गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिनके बाद उनकी इलाज सीवान सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना में घायल पैक्स अध्यक्ष की पहचान दरौंदा थाना क्षेत्र के बगौरा जानकी टोला गांव निवासी स्व.रामजन्म ठाकुर के 55 वर्षीय पुत्र उत्तम ठाकुर के रूप में हुई है।

दरअसल घटना के संबंध में पीड़ित बगौरा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष उत्तम ठाकुर के अनुसार उनके निजी भूमि पर गांव के ही दबंगों द्वारा जबरदस्ती मिट्टी गिरवाई जा रही हैं। उत्तम ठाकुर के अनुसार जब उन्होंने मिट्टी गिराने से माना किया तो गाँव के त्रिवेणी प्रसाद, दिलीप प्रसाद गाली- गलौज करते हुए। उनके साथ हाथापाई और मारपीट की घटना पर जाम दिया। इसके बाद उनके द्वारा बर्बाद करने की धमकी दी जाने लगी। घटना में वह गम्भीर रुप से घायल हो गए जिनके बाद उन्हें दरौंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाया गया जिसके बाद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद सीवान सदर अस्पताल लेकर कर दिया।

वर्षों पुरानी है भूमि विवाद, कोट में मामला लंबित

घटना के बारे में बताया जाता है कि पैक अध्यक्ष उत्तम ठाकुर तथा गांव के त्रिवेणी प्रसाद के बीच पिछले कई वर्षों से भूमि विवाद को लेकर तनाव चल रहा है। सेक्स अध्यक्ष उत्तम ठाकुर के अनुसार मामला कोर्ट में लंबित है। इसके बावजूद भी त्रिवेणी प्रसाद के परिवार लोगों के द्वारा जबरन भूमि में मिट्टी भराई कराई जा रही है। वही घटना के बाद मौके पर पहुंची दरौंदा थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

कहते हैं थानाध्यक्ष

घटना के संबंध में दरौंदा थानाध्यक्ष कैप्टन शाहनवाज ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं…

 

Please Disable Your Ad Blocker

Our website relies on ads to stay free. Kindly disable your ad blocker to continue.