खाने से ऊर्जा के संचार की तैयारी, चारों विधानसभाओं में होंगे आयोजन; रूठों को मनाने की कवायत | Preparations for the transmission of energy through food, events will be held in all the four assemblies; rhetoric

सीहोर39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

यूं तो राजनीति में हर दिन कोई ने कोई कार्यक्रम होते रहते हैं, लेकिन जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आ रहा है। सियासी गतिविधियां बढ़ने लगी है। वैसे-वैसे शहर के भूतेश्वर मंदिर पर कांग्रेस पार्टी टिफिन भोज का आयोजन कर रही है। इसमें पार्टी कार्यकर्ता और पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पार्टी के पदाधिकारियों की मौजूदगी में इस कार्यक्रम में विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श भी किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस आयोजन की रूपरेखा प्रदेश कार्यालय से तय की गई है। इसमें संगठन की प्रमुख भूमिका है। कार्यकर्ताओं का आपसी समन्वय उनकी सक्रियता को लेकर टिफिन भोज में चर्चा होगी। साथ ही पार्टी से रूठे हुए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को मान मनौवल के प्रयास किए जाएंगे।

मुख्यालय के बाद अन्य विधानसभाओं में होंगे भोज

बुधवार दोपहर को नगर के भूतेश्वर महादेव मंदिर पर कांग्रेस का टिफिन भोज का पहला आयोजन होगा। इसमें सीहोर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि आगामी दिनों में टिफिन भोज के आयोजन जिलों के अन्य विधान सभाओं में भी होंगे। प्रदेश नेतृत्व से इस तरह के आयोजन करने के निर्देश दिए हैं।

पिछले विधानसभा चुनाव से हुई थी शुरुआत

वर्ष 2018 में विधान सभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए कांग्रेस नेतृत्व ने इस तरह के कार्यक्रमों की शुरुआत की थी। इसमें कई रूठे हुए कार्यकर्ता मान मनौवल के बाद पार्टी के कार्य में जोर-शोर से जुट गए थे। इसलिए इस बार भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने के लिए टिफिन भोज का आयोजन किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं…
Previous Post Next Post