Sunday, November 6, 2022

युवक के दुकान और ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़, अब गिरफ्तार | Raigarh News: If you did not give money for liquor, then beaten with a stick, Chhattisgarh Crime News

रायगढ़37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
गिरफ्त में आरोपी। - Dainik Bhaskar

गिरफ्त में आरोपी।

रायगढ़ में पुलिस ने एक युवक से साथ मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने शराब के लिए युवक से पैसे मांगे थे। मगर उसने पैसे देने से इनकार कर दिया था। जिसके चलते आरोपी ने अपने 2 साथियों के साथ मिलकर युवक को डंडे से पीटा था। इसके अलावा उसके दुकान और ऑफिस में भी तोड़फोड़ की थी। अब इस मामले में एक और आरोपी को पकड़ लिया गया है। मामला चक्रधरनगर थाना क्षेत्र का है।

चक्रधरनगर भैंसाकोठा में रहने वाले हाफिज अहमद (40) अपने दुकाने में बैठे थे। उसी दौरान भीमसेन बसंत अपने साथी अब्दुल अकरम और गोलू महंत के साथ पहुंचा था। यहां पहुंचते ही उसने हाफिज से पैसे मांगने शुरू कर दिए। कहने लगे कि हमें शराब पीना है पैसे चाहिए। लेकिन हाफिज ने पैसे देने से इनकार कर दिया।

इसके बाद तीनों आरोपी जमा हो गए और लाठी से डंडे से हाफिज को पीटने लगे। फिर दुकान और दफ्तर में जमकर तोड़फोड़ भी की। बाद में तीनों फरार हो गए थे। जिसके बाद पीड़ित ने 3 महीने पहले ही इस मामले की शिकायत की थी। तब पुलिस ने इस केस में अब्दूल अकरम को गिरफ्तार किया था। मगर भीमसेन और गोलू फरार चल रहे थे। अब चक्रधरनगर की पुलिस ने आरोपी को जूटमिल क्षेत्र से पकड़ा है।

बताया गया है कि भीमसेन पहले से ही अपराधी किस्म का है। उसके खिलाफ पहले से मारपीट और छेड़छाड़ का केस दर्ज है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में अभी गोलू महंत की तलाश जारी है। वो अभी फरार चल रहा है।

खबरें और भी हैं…

 

Please Disable Your Ad Blocker

Our website relies on ads to stay free. Kindly disable your ad blocker to continue.