No results found

    रोहड़ू में खेलो इंडिया चैंपियनशिप का समापन, साई की टीम रही रनरअप | Shimla: Tamil Nadu Champion in Junior Women's Volleyball

    रोताएक घंटा पहले

    • कॉपी लिंक
    खेलो इंडिया जूनियर महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता की चैंपिनय तमिलनाडु की टीम ट्रॉफी के साथ। - Dainik Bhaskar

    खेलो इंडिया जूनियर महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता की चैंपिनय तमिलनाडु की टीम ट्रॉफी के साथ।

    हिमाचल के शिमला स्थित रोहड़ू में खेलो इंडिया जूनियर महिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप रविवार को संपन्न हुई। फाइनल मुकाबला तमिलनाडु व भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के बीच खेला गया। जिसमें तमिलनाडु ने साई को 3-0 से हराकर ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया।

    समापन समारोह में उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर पारितोषिक वितरण किया। स्पर्धा की विजेता टीम को तीन लाख, द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम को दो लाख, तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को एक लाख और चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को 50 हजार रुपए का नगद पुरस्कार दिया गया।

    प्रीति नायक को ट्रॉफी देते आयोजक।

    प्रीति नायक को ट्रॉफी देते आयोजक।

    चैंपियनशिप के अंतिम दिन सबसे पहले तीसरे व चौथे स्थान के लिए मैच हिमाचल व केरल के मध्य खेला गया। जिसमें हिमाचल ने केरल को 3-1 से पराजित किया। स्पर्धा में हिमाचल की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि, केरल चौथे स्थान पर रही। स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों का चयन खेलो इंडिया के सेंटर के लिए किया गया है।

    वॉलीबॉल खेलती महिला खिलाड़ी।

    वॉलीबॉल खेलती महिला खिलाड़ी।

    चयनित खिलाड़ियों को खेलो इंडिया द्वारा 8 साल तक प्रशिक्षित किया जाएगा। सालाना प्रति खिलाड़ी 5 लाख रुपए खेलो इंडिया द्वारा खर्च किया जाएगा। इस दौरान महिलाओं की ग्रामीण स्तरीय रस्साकस्सी स्पर्धा का आयोजन भी किया गया। जिसमें दली ने अम्बोई को हराकर जीत हासिल की। मैच का बेस्ट स्पाइकर हिमाचल टीम की खिलाड़ी व रोहड़ू के खिलाड़गी गांव की रहने वाली प्रीति नायक को चुना गया।

    समापन अवसर पर सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत करते नन्हें बच्चे।

    समापन अवसर पर सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत करते नन्हें बच्चे।

    रोहड़ू स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश चौहान ने बताया कि स्पर्धा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। पहली बार खेलो इंडिया स्पर्धा हिमाचल में हुई। रोहड़ू को स्पर्धा कराने का मौका मिला। जो सभी क्षेत्रवासियों के लिए गर्व की बात है।

    खबरें और भी हैं…

    Post a Comment

    Previous Next

    نموذج الاتصال