Saturday, November 12, 2022

छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गायन, अभिनय कला का किया प्रदर्शन | Students performed dance, singing, acting arts

मंडला25 मिनट पहले

शासकीय गर्ल्स कॉलेज में जिला स्तरीय अंतर महाविद्यालयीन युवा उत्सव का आयोजन हुआ। इसमें जिले के सभी आठ कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गायन, अभिनय व रूपांकन, भाषण, प्रश्नमंच आदि विधाओं की आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरडी कॉलेज प्राचार्य डॉ राजेश चौरसिया ने युवाओं को संबोधित करते हुए उन्हें प्रतिभावान व दक्ष बनने की बात कही। विशिष्ट अतिथि कल्पना नामदेव ने छात्र-छात्राओं को सफलता के लिए संघर्ष करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अध्यक्ष व आयोजक प्राचार्य डॉ.शरद नारायण खरे ने युवाओं से संवाद करते हुए उन्हें ऊँची उड़ान भरने की बात कही।

इस जिला स्तरीय युवा उत्सव में एकल नृत्य, समूह नृत्य, एकल गायन, समूह गायन, सुगम व पाश्चात्य गायन, मूक अभिनय, रंगोली, पोस्टर, चित्रकला, प्रश्नमंच, वाद-विवाद, वक्तृता (भाषण) आदि विधाओं की प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें जिले के गर्ल्स कॉलेज मंडला, आरडी कॉलेज मंडला, नैनपुर, बिछिया, बम्हनी, निवास, मवई, अंजनिया कॉलेजों की भागीदारी रही।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जाएंगे जबलपुर

आयोजक संस्था गर्ल्स कॉलेज के प्राचार्य डॉ शरद नारायण खरे ने बताता कि इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित छात्र-छात्राएं 17, 18 एवं 19 को जबलपुर में आयोजित विश्वविद्यालयीन स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम का संयोजन डॉ आराधना दुबे ने एवं आभार प्रदर्शन डीके रोहितास ने किया। इस दौरान प्रतियोगिताओं के निर्णायक के तौर पर विधाओं के जानकार, काॅलेज का स्टाफ सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं…

 

Please Disable Your Ad Blocker

Our website relies on ads to stay free. Kindly disable your ad blocker to continue.