विमान दुर्घटना की मिस्त्री को सुलझाने की कोशिश,फिल्म का प्रोमो देख लोग हुए भावुक | Trying to solve the plane crash, people got emotional after watching the film's promo.Ayodhya. Neta jee. Subash Chandra Bose. Amlan kusum Ghosh. Sanyasi Deshnayak. Sursari Mandiat, Meerapur. up Tourism. Ramotsave, up Government

  • हिंदी समाचार
  • स्थानीय
  • Uttar pradesh
  • Ayodhya
  • प्लेन क्रैश को सुलझाने की कोशिश में फिल्म का प्रोमो देख भावुक हो गए लोग.अयोध्या. नेता जी। सुभाष चंद्र बोस अमलन कुसुम घोष। सन्यासी देशनायक। सुरसारी मंडी, मीरापुर। अप पर्यटन। रामोत्सव, यूपी सरकार

अयोध्याकुछ ही क्षण पहले

अभिनेत्री और गायिका साधना सरगम के साथ फिल्म के डायरेक्टर अमलान कुसुम घोष

अयोध्या के सुरसर मंदिर में चल रहे श्री रामोत्सव और अयोध्या लिटरेचर फेस्टिवल में रविवार को नेता सुभाष चंद्र बोस पर बनी फिल्म सन्यासी देश नायक का लॉन्चिंग हुआ। फिल्म में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के विमान दुर्घटना की मिस्ट्री को सुलझाने की कोशिश की गई है।

फिल्म के डायरेक्टर अमलान कुसुम घोष

फिल्म के डायरेक्टर अमलान कुसुम घोष

फिल्म का प्रोमो देख लोग भावुक हो उठे। फिल्म के डायरेक्टर अमलान कुसुम घोष ने बताया कि यह फिल्म गुमनामी बाबा पर आधारित है। सन्यासी के रूप में गुमनामी बाबा भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में रहे आखिर वह कौन थे, ऐसे भाव दृश्य फिल्में दिखाए गए हैं जो फिल्म की रियलिटी को प्रस्तुत करते है।

हृदय में राम पर व्याख्यान हुआ

वही तीन कलश तिवारी मंदिर के महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने हृदय में राम पर व्याख्यान देते हुए बताया कि जब महात्मा गांधी आजादी के समय राम राज्य की कल्पना करते थे और यह आशा करते आजादी के बाद भारत में राम राज्य स्थापित होगा इसी से प्रतीत होता है कि प्रभु श्री राम के समय में वह प्रत्येक व्यक्ति के हृदय में बसते थेl जो आदर्श उन्होंने स्थापित किया उसी मर्यादा का उदाहरण आज भी दिया जाता हैl अगर प्रत्येक व्यक्ति अपने हृदय में राम को धारण कर ले तो निश्चित ही सभी प्रकार के द्वेष मिट जाएंगे।

चंपत राय के बौद्धिक व्याख्यान को सुनकर लोग जाग्रत
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय के बौद्धिक व्याख्यान को सुनकर सभी के अंदर सनातन धर्म के लिए नई ऊर्जा जागृत हुई।आईएएस वी ललित लक्ष्मी ने अपने व्याख्यान में बताया की सारी प्रशासनिक क्षमता रामायण में बताई गई हैं इसीलिए हर व्यक्ति राम राज्य की कल्पना करता है।

साउथ वेस्ट एशिया में रामायण पर अपना व्याख्यान

अयोध्या लिटरेचर फेस्टिवल में बैंकॉक से वर्चुअल जुड़ी अनीता उसने साउथ वेस्ट एशिया में रामायण पर अपना व्याख्यान दिया l स्वामी विवेकानंद मां काली पर आधारित ईश्वर नारी और भारतीय साहित्य पर फिल्म मेकर अर्जुन चक्रवर्ती ने अपने व्याख्यान से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के संयोजक प्रिया नाथ चट्टोपाध्याय ने बताया की समापन सत्र में अभिनेत्री और गायिका साधना सरगम का भजन हुआl

अडिग्म तालुकदार अपने हजारों श्रमिक भाइयों के साथ एक लाख दीप प्रज्वलित किया

भारतीय रेलवे मल गोदाम श्रमिक संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण पासवान अभिषेक वर्मा अडिग्म तालुकदार अपने हजारों श्रमिक भाइयों के साथ एक लाख दीप प्रज्वलित किया। रामोत्सव में लेजर शो और बैण्ड की मधुर धुन सन झूम उठे लोग। इस दौरान इंद्राणी चट्टोपाध्याय के साथ सैकड़ों लोग कार्यक्रम की व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने में लगे रहे।संचालन महंत दिलीप दास त्यागी ने किया।

खबरें और भी हैं…
أحدث أقدم