No results found

    महिला कर्मचारी से करता था छेड़छाड़, मालिक से शिकायत पर भी नहीं हुई थी सुनवाई | Used to molest female employee, even the complaint with the owner was not heard

    आगरा41 मिनट पहले

    • कॉपी लिंक
    थाना हरीपर्वत पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है - Dainik Bhaskar

    थाना हरीपर्वत पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है

    आगरा के एमजी रोड स्थित एक नामी शोरूम की महिला कर्मचारी की तहरीर पर शोरूम के मैनेजर पर छेड़छाड़ और धमकी देने का मामला दर्ज हुआ है। पीड़िता का आरोप है की मालिक से शिकायत करने पर भी उसकी सुनवाई नहीं हुई और मैनेजर ने विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

    जानकारी के मुताबिक थाना हरीपर्वत क्षेत्र के अंतर्गत एम जी रोड पर एक नामी कपड़े का शोरूम है। शाहगंज पुलिस लाइन के निकट रहने वाली युवती यहां कर्मचारी है। युवती का आरोप है की शोरूम का मैनेजर हिमांशु उसके साथ कई बार अश्लील हरकत कर चुका था। बहाने से शरीर के अंगों पर हाथ लगाना उसका आए दिन का काम था। इस मामले की शिकायत मालिक से की थी पर मालिक ने उसके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया। इसके बाद मैनेजर ने धमकी दी थी की अगर वो कहीं शिकायत करेगी तो उसको नौकरी से निकाल देगा। मजबूरन वो चुपचाप रह कर उससे दूरी बनाए रहती थी।

    शुक्रवार शाम को मैनेजर ने उसे स्टोर में भेजा और पीछे से खुद भी आ गया। मैनेजर ने उसे पकड़ कर उसके प्राइवेट पार्ट्स को छूना शुरू कर दिया। मैं विरोध कर वहां से बाहर भाग आई। पीड़िता की तहरीर पर थाना हरीपर्वत पुलिस ने धारा 354 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

    खबरें और भी हैं…

    Post a Comment

    Previous Next

    نموذج الاتصال