No results found

    ग्रामीणो ने किया सड़क जाम पुलिस के खिलाफ लगाये नारे, डीएसपी ने कहा, अपराधी बख्शे नहीं जायेंगे | Villagers raised slogans against road jam police, DSP said, criminals will not be spared

    गिरिडीह4 घंटे पहले

    • कॉपी लिंक
    छठ घाट से लापता बच्चे का शव मिला - Dainik Bhaskar

    छठ घाट से लापता बच्चे का शव मिला

    छठ घाट पर लापता छह साल के बच्चे का शव 10 दिनों के बाद घर से तीन किलोमीटर दूर मिला है। घटना गिरिडीह के गावां प्रखंड स्थित सेरूआ छठ घाट की है। इस घाट से छह साल का बच्चा गायब हो गया था। गुरुवार की सुबह घर से तीन किलोमीटर दूर पहाड़ के पार चिरइया जंगल से बच्चे का शव बरामद किया गया है।

    छठ के दौरान गायब हो गया था बच्चा

    छठ घाट से शाम के अर्घ्य के दौरान विनोद यादव का छह वर्षीय पुत्र ऋषि कुमार गायब हो गया था। घरवालों ने बच्चे की तलाश की लेकिन नहीं मिला। इस मामले में पेरिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी। गावां थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर बच्चे की तलाश में लगी। मामले में विधायक बाबूलाल मरांडी और पूर्व विधायक राजकुमार यादव बच्चे के परिजनों से भेंट की थी और भरोसा दिया था कि पुलिस जल्द बच्चे को खोज निकालेगी।

    नेताओं ने दी थी आंदोलन की चेतावनी

    नेताओं ने यह भी कहा था कि अगर जल्द बच्चे को नहीं खोजा गया तो वह इसके लिए आंदोलन करेंगे। प्रशासन भी तेजी से बच्चे की तलाश मेंलगा था। प्रशासन ने खोजी कुत्ते को मंगाकर पता लगाने का प्रयास भी किया गया था। गुरुवार की सुबह पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर शव के झाड़ियों से बरामद होने पर क्षेत्र सनसनी फैल गई है।

    भीड़ का आरोप पुलिस की लापरवाही से हुई घटना
    आक्रोशित ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस के लापरवाही से यह घटना हुई है। बता दें भीड़ इतनी आक्रोशित है कि थानेदार के सामने पुलिस के खिलाफ मुर्दाबाद का नारे लगा रहे थे। वहीं घटना की सूचना पर पूर्व विधायक राजकुमार यादव, एसडीएम धीरेंद्र कुमार सिंह, डीएसपी मुकेश कुमार महतो, इंस्पेक्टर सहदेव प्रसाद, तिसरी थानेदार पिंकू प्रसाद भी मौके पर पहुंचे हैं और आक्रोशित भीड़ को समझाबुझा कर तीन घंटे के बाद सड़क जाम को हटा लिया गया है।

    अपराधी बख्शा नहीं जायेगा : डीएसपी

    डीएसपी ने आक्रोशित भीड़ को आश्वस्त किया कि जो भी अपराधी इस घटना को अंजाम दिया है उसे बख्शा नहीं जाएगा। यदि इसमें पुलिस भी लापरवाही बरती होगी तो उसपर करवाई की जायेगी। इधर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की तैयारी में जुट गई है।

    खबरें और भी हैं…

    Post a Comment

    Previous Next

    نموذج الاتصال