الأحد، 6 نوفمبر 2022

गली में खेल रहा था, पड़ोस में आने वाली महिला ले गई अपने साथ | Woman Kidnapped 4 Year Old Child In Panipat

पानीपतएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

हरियाणा के पानीपत शहर की बतरा कॉलोनी में एक 4 वर्षीय बच्चे का एक महिला अपहरण कर ले गई। महिला बच्चे का हाथ पकड़ कर ले जाती हुई क्षेत्र के कई CCTV कैमरों में कैद हो गई। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया है।

आधा घंटे तक नहीं दिखा, तो की तलाश शुरू
बतरा कॉलोनी निवासी बच्चे नितिन की मां द्रोपती गृहिणी और पिता सोनू श्रमिक हैं। उनके 2 बेटे हैं। उनका बड़ा बेटा नितिन 4 साल का है। रविवार की सुबह 11 बजे नितिन गली में खेल रहा था। मां द्रोपती छोटे बच्चे की देखभाल कर रही थी।

बच्चे का हाथ पकड़ कर ले जाती महिला सीसीटीवी में कैद।

बच्चे का हाथ पकड़ कर ले जाती महिला सीसीटीवी में कैद।

घर के बाहर गली में खेल रहा नितिन जब आधे घंटे तक वापस नहीं आया तो उसे तलाश करना शुरू किया, लेकिन कोई पता नहीं चला। इस बारे में पड़ोसियों को बताया। पड़ोसियों ने भी नितिन की तलाश की। कई घंटे बाद भी जब नितिन का पता नहीं चला तो पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने CCTV कैमरे खंगाले तो एक महिला नितिन का हाथ पकड़कर ले जाते हुए दिखाई दी।

6 दिन पहले ही बतरा कॉलोनी आया था परिवार
सोनू ने बताया कि वह मूल रूप से यूपी के जिला पीलीभीत के गांव लाखनलगरा का रहने वाला है। वह 3 माह पहले ही पानीपत में काम के लिए आया था। अब दीपावली के समय वह घर चला गया था। जिसके बाद 6 दिन पहले ही वह परिवार समेत यहां लौटा था। यहां पहले वह जाटल रोड, पीपल मंडी वाली गली में किराये पर रहता था। घर से आने के बाद बतरा कॉलोनी में कमरा लिया था।

4 दिन पहले महिला से हुई जानकारी
सोनू के मुताबिक उनके गांव की ही रहने वाली पूजा उनके कमरे के साथ वाले कमरे में रहती है। पूजा ने बताया कि उसका अंकल कमलेश, रूनिया नाम की महिला को 4 दिन पहले कमरे पर लाया था। उसने कहा था कि यह महिला उसकी जानकार एवं रिश्तेदार है। इसके बाद महिला दिन में कई बार घर व पड़ोस में आने लगी थी। CCTV में भी रूनिया ही बच्चे को साथ ले जाती हुई दिखाई दी है।

खबरें और भी हैं…

 

Please Disable Your Ad Blocker

Our website relies on ads to stay free. Kindly disable your ad blocker to continue.