Tuesday, November 14, 2023

सहारा समूह के अध्यक्ष सुब्रत रॉय का 75 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन, अंतिम संस्कार 15 नवंबर को लखनऊ में होगा

featured image

सहारा समूह के संस्थापक सुब्रत रॉय का 75 वर्ष की उम्र में मंगलवार को मुंबई में निधन हो गया। रॉय का लंबे समय से एक स्थानीय निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।

सहारा समूह के अध्यक्ष रॉय का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए बुधवार को उत्तर प्रदेश के लखनऊ लाया जाएगा।

समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया पर शोक जताते हुए लिखा, ”सहारा श्री सुब्रत रॉय सहारा जी का निधन अत्यंत दुखद है. भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें. शोक संतप्त परिवार को इस अपार क्षति को सहने की शक्ति मिले। हार्दिक संवेदना!”