- हिंदी समाचार
- स्थानीय
- हिमाचल
- कुल्लू
- मनाली में खुलेगा होटल प्रबंधन संस्थान, गोविंद ठाकुर बोले- लेफ्ट बैंक में 22 करोड़ से बने 8 पुल; पशु चिकित्सा औषधालय भवन का उद्घाटन
कुल्लू3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

पशु औषधालय भवन का लोकार्पण करते शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर।
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से मनाली विश्व मानचित्र पर अंकित है। क्षेत्र के अधिक से अधिक युवा पर्यटन व्यवसाय से जुड़ें इस दृष्टि से नगर व छाकी के बीच उपलब्ध 40 बीघा भूमि में होटल प्रबंधन संस्थान खोला जाएगा। कहा कि मनाली उपमंडल में 6 नए पटवार सर्कल खोले गए हैं, जिससे लोगों को सुविधा हुई है।
सोमवार को शिक्षा मंत्री ठाकुर ने गोजरा पंचायत के खखनाल में 16.30 लाख रुपए की लागत से निर्मित पशु औषधालय भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने पटवार वृत्त का शुभारंभ कर जनसभा को संबोधित किया। कहा कि सजला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलकर लोगों की मांग को पूरा किया है। बाम तक में एक उप तहसील तथा जल शक्ति विभाग का उप मंडल खोला जाएगा।

मनाली में शिक्षा मंत्री का स्वागत करते प्रशासनिक अधिकारी।
उन्होंने कहा कि लेफ्ट बैंक में उनके कार्यकाल के दौरान 22 करोड़ लागत के 8 पुलों का निर्माण किया गया है। जिनमें 2 पुल अगले 2-3 महीनों में बनकर तैयार हो जाएंगे। गोविंद ठाकुर ने कहा कि राइट बैंक की सड़क को कुल्लू से मनाली तक डबल लेन बनाने से समय की बड़ी बचत हुई है। सैलानियों को भी सुविधा मिली है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार शाम तक की सड़क को भी डबल लेन किया जाएगा।
इसकी DPR तैयार की जा रही है। जबकि, कंसल्टेंसी का कार्य पूरा कर लिया है। उन्होंने कहा कि मनाली विधानसभा क्षेत्र में उनके कार्यकाल में अभूतपूर्व विकास हुआ है। पल्चान स्कूल को अपग्रेड करके वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनाया गया। जगतसुख में स्कूल का शानदार भवन बनाया गया। हलान एक के स्कूल को भी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनाया गया है। नथान के स्कूल को भी अपग्रेड किया है।
इस मौके पर SDM सुरेंद्र ठाकुर, उपनिदेशक पशुपालन डॉ. विशाल शर्मा, जिला परिषद सदस्य मीना ठाकुर, पंचायत समिति के उपाध्यक्ष अनीता ठाकुर, भाजपा उपाध्यक्ष गोवर्धन ठाकुर, सुनील कारवा, ग्राम पंचायत प्रधान पुष्पा, डिंपल ठाकुर, पुष्पा ठाकुर, आशा आदि मौजूद रहे।