सीडब्ल्यूजी 2022 में कांस्य जीतने पर पीएम मोदी के अध्यक्ष मुर्मू और अनुराग ठाकुर ने भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई दी

राष्ट्रमंडल खेल 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (Commonwealth Games 2022) में भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian Women Hockey Team) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (Bronze Medal) जीत लिया है. टीम को ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर और एक ऐतिहासिक मौके पर राष्ट्रपति (President) द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री (Prime Minister) नरेंद्र मोदी और यूनियन स्पोर्ट्स मिनिस्टर (Union Sports Minister) अनुराग ठाकुर ने बधाई दी है.

कांस्य पदक के लिए हुए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को पेनाल्टी शूटआउट में 2-1 से हरा दिया. इस मौके पर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत का हॉकी से बेहद ही खास रिश्ता है. इसलिए, हम सभी भारतीयों को कांस्य पदक जीतने पर हमारी असाधारण महिला हॉकी टीम पर गर्व है. कई सालों में यह पहली बार है जब महिला टीम कॉमनवेल्थ गेम्स के पोडियम पर है. टीम पर गर्व है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और अनुराग ठाकुर की बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम को कांस्य पदक जीतने के लिये बधाई. आपके जोश से भरे प्रदर्शन और एकजुट खेल ने प्रत्येक भारतीय का दिल जीत लिया. आपने भारत को गौरवान्वित किया. आप इसी तरह देश को गौरवान्वित करना जारी रखें.

तो वहीं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस जीत पर कहा कि महिला हॉकी टीम को ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर शुभकामनाएं. भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रोमांचक जीत दर्ज की. पिछले कुछ सालों में महिला हॉकी टीम ने जो प्रगति की है वो शानदार है.

ऐसा था आज का मुकाबला

आज ब्रॉन्ज मेडल (Bronze Medal) के लिए उतरी टीम इंडिया (Team India) ने अपने दूसरे क्वार्टर में एक गोल किया. इसके बाद भारतीय टीम लगातार प्रयास में रही कि अगला गोल भी हो जाए. लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी. तीसरे क्वार्टर खत्म होने तक टीम इंडिया के पास 1-0 की बढ़त रही. लेकिन न्यूजीलैंड ने चौथे क्वार्टर में एक गोलकर 1-1 की बराबरी कर ली. फुल टाइम तक मैच का स्कोर 1-1 की रहा. लिहाजा पेनल्टी शूटआउट (Penalty Shootout) से रिजल्ट का फैसला किया गया. भारत ने पेनल्टी शूटआउट में 2-1 से मैच जीत लिया. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा कर लिया.

ये भी पढ़ें: CWG 2022: भारतीय महिला हॉकी टीम के ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- टीम पर गर्व

ये भी पढ़ें: CWG 2022: ब्रॉन्च मेडल जीतने के बाद महिला हॉकी टीम ने मनाया जश्न, ड्रेसिंग रूम में जमकर नाचे खिलाड़ी, Video

Previous Post Next Post