No results found

    31.4 KM लंबा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बनेगा, हरियाणा-UP के 20 गांवों से होकर गुजरेगा | Greenfield Expressway to be connected to 3 Expressways; will be 31.4 kilometers long

    फरीदाबाद3 दिन पहले

    • कॉपी लिंक

    उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर (नोएडा) के जेवर में बन रहे सबसे बड़े एयरपोर्ट से फरीदाबाद की सीधा कनेक्टिविटी के लिए NHAI की तरफ से एक और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बनाया जाना है। सिक्सलेन का यह एक्सप्रेस-वे प्रदेश से गुजर रहे तीन अन्य एक्सप्रेस-वे से कनेक्ट होगा, जिससे किसी प्रदेश में जाने में खासी सुविधा होगी।

    31.4 किलो मीटर लंबे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे हरियाणा और उत्तर प्रदेश के 20 गांवों से होकर गुजरेगा। इसके साथ ही इसकी कनेक्टिविटी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से भी होगी। एक तरह से देश की राजधानी दिल्ली के चारों तरफ बाहरी इलाके में किसी भी राज्य में जाने के लिए इन एक्सप्रेस-वे का प्रयोग किया जा सकता है।

    फरीदाबाद के 15 और नोएडा के 5 गांव शामिल

    ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे को बनाने का काम जल्द ही शुरू होने वाला है। जानकारी के मुताबिक इस एक्सप्रेस वे का रोडमैप तैयार किया जा चुका है। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के 15 और यूपी के गौतमबुद्धनगर के 5 गांवों से ये एक्सप्रेस-वे होकर गुजरेगा। इस एक्सप्रेस-वे के बनने के बाद दिल्ली-हरियाणा और यूपी से जेवर हवाई अड्डे तक आना-जाना काफी आसान हो जाएगा।

    इन गांवों से निकलेगा एक्सप्रेस-वे

    एक्सप्रेस वे हरियाणा के फरीदाबाद के झुप्पा, फलैदा खादर, बाहपुर कलां, छांयसा, मोहियापुर, मोहना, हीरापुर, मेहमदपुर, नरहावाली, पन्हेरा खुर्द, फफूंडा, बाहभलपुर, सोताई, चनावली और शाहूपुरा गांव और गौतमबुद्ध नगर के दयानतपुर, बल्लभनगर, करौली बांगर, फलैदा, बांगर और अमरपुर गांव से होकर गुजरने वाला है।

    इन 3 एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा

    ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे और यमुना एक्सप्रेस-वे को भी जोड़ा जाएगा, जिससे एक से दूसरे एक्सप्रेस-वे की कनेक्टिविटी होने पर सफर कम समय में और अरामदायक हो सके।

    जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया होगी शुरू

    अभी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का खाका तैयार किया गया है। जल्द ही जमीन का अधिग्रहण शुरू होगा और फिर इसका निर्माण कार्य भी जल्द ही शुरू होने की उम्मीद की जा रही है। आने वाले समय में दिल्ली-हरियाणा के लोगों के लिए सीधे जेवर एयरपोर्ट तक जाना इस एक्सप्रेस-वे से और भी आसान हो जाएगा।

    खबरें और भी हैं…

    Post a Comment

    Previous Next

    نموذج الاتصال