No results found

    सरथाणा के हीरा दलाल से दंपती ने की 3.16 करोड़ रूपये की धोखाधड़ी | The couple cheated Rs 3.16 crore with the diamond broker of Sarthana

    सूरत2 दिन पहले

    • कॉपी लिंक

    सरथाणा जकातनाका स्थित सांस्कृत रेजिडेंसी निवासी हीरा दलाल से दंपती ने 3.16 करोड़ रुपए की ठगी कर ली। यह मामला सरथाणा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। सरथाणा पुलिस सूत्रों के मुताबिक सरथाणा जकातनाका स्थित सांस्कृत रेजिडेंसी निवासी ब्रिजेशभाई मनसुखभाई वेकरिया हीरा दलाल हैं। वेसू के रिलायंस मॉल स्थित श्याम लक्जरी अपार्टमेंट निवासी देवेंद्रसिंह मदन बोरा और उसकी पत्नी अमृताबेन बोरा ने वर्ष 2021 में हीरा दलाल से संपर्क किया था।

    इसके बाद उन्हें ओएसबीसी इन्फोटेक और धनुपुष्टि डायमंड प्राइवेट लिमिटेड के नाम से हीरे का व्यापार करने की बात कही और तय समय पर पैसों का भुगतान करने का झांसा देकर उधार में 3.16 करोड़ रुपए के हीरे ले लिए। समय पूरा हाेने पर ठग दंपती ने पैसों का भुगतान नहीं किया और अपना मकान बंद कर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच शुरू की है।

    खबरें और भी हैं…

    Post a Comment

    Previous Next

    نموذج الاتصال