No results found

    पांडेसरा के 41 वर्षीय युवक की उल्टी-दस्त से हुई मौत | 41 year old youth of Pandesara died of vomiting and diarrhea

    सूरत2 दिन पहले

    • कॉपी लिंक

    पांडेसरा के 41 वर्षीय युवक की उल्टी-दस्त हाेने के कारण मौत हो गई। युवक को अचानक उल्टी-दस्त होने पर सिविल हॉस्पिटल में ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार पांडेसरा में राधे श्याम नगर में रहने वाले और मूल रूप से उड़ीसा निवासी 41 वर्षीय अंतर्यामी डाकुआ लूम्स खाता में काम करता था।

    शुक्रवार काे अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे उल्टी-दस्त होने लगा। वह नजदीक के दवाखाने में इलाज के लिए गया। लेकिन तबीयत ज्यादा खराब होने से उसे सिविल हॉस्पिटल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    मृतक के संबंधियों ने बताया कि उसको शुक्रवार को लगभग 3 बजे अचानक उल्टी और दस्त होने लगा। इलाज के लिए उसे नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे दवा देकर ड्रिप भी चढ़ाया था। लेकिन उसकी तबियत और खराब हाे गई। इसके बाद उसे सिविल हॉस्पिटल में ले जाया गया।

    खबरें और भी हैं…

    Post a Comment

    Previous Next

    نموذج الاتصال