No results found

    शिक्षाविद डा. पिचेश्वर गड्डे रियल सुपर हीरो के सम्मान से नवाजे गए | Academician Dr. Picheshwar Gadde honored with the honor of Real Super Hero

    फरीदाबादएक घंटा पहले

    • कॉपी लिंक
    फरीदाबाद। शिक्षाविद डा. पिचेश्वर गड्डे रियल सुपर हीरो का सम्मान गऱ्हण करते हुए। - Dainik Bhaskar

    फरीदाबाद। शिक्षाविद डा. पिचेश्वर गड्डे रियल सुपर हीरो का सम्मान गऱ्हण करते हुए।

    • यह सम्मान मिलने पर डॉ. गड्डे ने कहा कि अब समाज के लिए कुछ और बेहतर करने का जज्बा बढ़ गया है।

    संयुक्त राष्ट्र मानवता दिवस समारोह में लिंग्याज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष डॉ. पिचेश्वर गड्डे को रियल सुपर हीरो के सम्मान से नवाजा गया। इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र मानवता दिवस की थीम रियल सुपर हीरो थी। समारोह में 50 ऐसे रियल सुपर हीरो को सम्मानित किया गया जिन्होंने समाज में एक मानवता के रूप में मिसाल कायम की। तमिलनाडु, आसाम, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली आदि स्थानों से लोगों को समारोह में आमंत्रित किया गया था। समारोह में मिनिस्टर काउंसलर (एंबेसी ऑफ दा रिपब्लिक ऑफ कांगो) सिरियाक गनवाला, एक्स-हेड ऑफ काउंसलर अफेयर्स (डिप्लोमैट- बुर्किना फासो) कोलिबली डी. हर्वे, (लेक्चरार-जर्मनी) जैस्मीन वाल्डमैन, गुरूग्राम की मेयर मधु आज़ाद अतिथि के रूप में मौजूद थे। इन अतिथियों ने डॉ. गड्डे को इस सम्मान से नवाजा। इस दौरान डॉ. गड्डे ने कहा कि इस सम्मान को पाने के बाद समाज के लिए कुछ और बेहतर करने का जज्बा बढ़ गया है। संयुक्त राष्ट्र हमेशा मानव जाति में विश्वास करता है और इस प्रकार हमेशा विभिन्न पृष्ठभूमि और उपलब्धियों के लोगों को मानवता का जश्न मनाने के लिए एक स्थान पर लाने का प्रयास करता है।

    खबरें और भी हैं…

    Post a Comment

    Previous Next

    نموذج الاتصال