Tuesday, August 2, 2022

दो दिवसीय कार्यक्रम में रेलवे के कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा | Discussion on problems of railway employees in two day program

सूरत2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

वेरेईयू सूरत ब्रांच ने कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं को लेकर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया। शनिवार को कार्यक्रम का दूसरा दिन था। जिसमें वेरेईयू जनरल सेक्रेटरी, मुंबई मंडल के डिविजनल सेक्रेटरी, डिविजनल चेयरमैन और कई पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। शनिवार के कार्यक्रम की शुरुआत वेरेईयू जनरल सेक्रेटरी जेआर भोसले ने सूरत के ट्रेड यूनियन आंदोलन की इतिहास को याद करते हुए ट्रेड यूनियन संचालन से जुड़ी कई अहम जानकारी दी। इससे ट्रेड यूनियन की संचालन में बेहद लाभ मिलेगा।

मुम्बई मंडल के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद पहली बार सूरत आए और ब्रांच की पूरी सहयोग करने की बात की। इसके बाद मंडल मंत्री ने अपनी पूरी टीम के साथ स्टेशन का दौरा किया। जिसमें रेल पोस्ट गति शक्ति एक्सप्रेस और रेलवे कॉलोनी का निरीक्षण किया। सूरत ब्रांच के सेक्रेटरी अश्विन राणा और ब्रांच अध्यक्ष संजय झा ने ब्रांच की समस्याओं को गंभीरता से उठाया। उन्होंने वादा किया की कर्मचारियों की समस्याओं को पूरी ताकत से उठाया जाएगा।

खबरें और भी हैं…

Related Posts: