No results found

    पूर्व विधायक नागर बोले: कांग्रेस पार्टी ने सही मायने में किया देश का समग्र विकास | Former MLA Nagar said: Congress party has done the overall development of the country in the true sense

    फरीदाबादएक घंटा पहले

    • कॉपी लिंक
    फरीदाबाद। पूर्व विधायक ललित नागर की ओर से निकाली गई आजादी गौरव तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसमूह। - Dainik Bhaskar

    फरीदाबाद। पूर्व विधायक ललित नागर की ओर से निकाली गई आजादी गौरव तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसमूह।

    • यात्रा सराय टोल प्लाजा से शुरू हुई। इसमें भारी संख्या में लोग शामिल थे। इस दौरान वंदेमातरम, भारत माता की जय के नारों से पूरा माहौल देशभक्तिमय हो गया।
    • सराय टोल से शुरू हुई यह यात्रा सराय बाजार सेहतपुर मार्केट होते हुए बसंतपुर में जाकर सम्पन्न हुई। इस दौरान जगह-जगह दुकानदारों, व्यापारियों व लोगों ने इस यात्रा पर फूल बरसाकर स्वागत किया।

    तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक ललित नागर के नेतृत्व में आजादी गौरव तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा सराय टोल प्लाजा से शुरू हुई। इसमें भारी संख्या में लोग शामिल थे। इस दौरान वंदेमातरम, भारत माता की जय के नारों से पूरा माहौल देशभक्तिमय हो गया। सराय टोल से शुरू हुई यह यात्रा सराय बाजार सेहतपुर मार्केट होते हुए बसंतपुर में जाकर सम्पन्न हुई। इस दौरान जगह-जगह दुकानदारों, व्यापारियों व लोगों ने इस यात्रा पर फूल बरसाकर स्वागत किया।

    इस दौरान पूर्व विधायक ललित नागर ने कहा कि सही मायने में इस देश का समग्र विकास कांग्रेस पार्टी ने ही किया है। जबकि आठ साल में जुमलेबाजों की सरकार ने लोगों को महंगाई व भ्रष्टाचार की सौगात दी है। जनता इस सरकार की तानाशाही से तंग है। उन्होंने कहा यह उनकी दूसरी पदयात्रा है। इस पदयात्रा के दौरान उन्होंने तिगांव क्षेत्र की दुर्दशा देखी है। जिसमें सड़कें टूटी पड़ी हैं। पानी भरा है। नालियां भरी हुई हैं। सड़कों से गुजरने में लोगों को दिक्कतें आ रही हैं, क्या यही भाजपा का विकास है। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधि को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश के साथ-साथ नगर निगम में भी भाजपा की सरकार है, इसके बावजूद तिगांव क्षेत्र की हालत बदतर है। यहां के विधायक कहते थे एक बार जिता दो, क्षेत्र की कायाकल्प कर दूंगा। वास्तव में आज उन्होंने तिगांव क्षेत्र को विकास के मामले में पिछड़ा बनाकर इसका कायाकल्प कर दिया। नागर ने कहा कि जिस सरकार में विधायक की अधिकारी तक नहीं सुनते, ऐसी सरकार में आमजन की क्या सुनवाई होगी। उन्होंने कहा भाजपा सरकार का झूठ का मटका अब भर चुका है। जनता आगामी चुनावों में वोट की चोट से इस सरकार को सत्ताविहीन कर इसका घमंड चूर करेगी। राष्ट्रगान के साथ इस पदयात्रा का समापन हुआ। पदयात्रा में कांग्रेस नेता लखन सिंगला, महेश नागर, पिंटू सरपंच, किशनचंद यादव, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिलाष नागर, मुकुटपाल चौधरी, सुंदर नेताजी, ललिता प्रधान, संजय कौशिक चेयरमैन, मनोज नागर, कमल चंदीला, युद्धवीर झा, अनिल बैंसला, चंदन सरपंच, सतबीर नागर मास्टर, ऋषिपाल नागर, सुखराम अवाना, सतपाल अवाना, रोहताश चौधरी, रिजवान आजमी, अंकित गोयल, दिनेश शर्मा, नरबीर नंबरदार, महेश शर्मा, रविन्द्र यादव, दीपक पाराशर सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

    खबरें और भी हैं…

    Post a Comment

    Previous Next

    نموذج الاتصال