No results found

    मुंबई में रेप, शादी का वादा कर जेल से छूटा; उज्जैन लाकर मारपीट की | IndiGo air hostess raped by Ujjain's boyfriend Latest News and Updates, Madhya Pradesh Crime News

    • Hindi News
    • Local
    • Mp
    • Ujjain
    • IndiGo Air Hostess Raped By Ujjain’s Boyfriend Latest News And Updates, Madhya Pradesh Crime News

    उज्जैन3 दिन पहले

    इंडिगो एयरलाइंस की एयर होस्टेस गर्लफ्रेंड को मुंबई से उज्जैन लाकर बॉयफ्रेंड ने मारपीट की। आरोपी ने मुंबई में उसे दो साल लिव-इन में रखा और फिर शादी से मुकर गया। एयर होस्टेस ने मुंबई में रेप केस कराकर उसे जेल भिजवा दिया था। राजीनामा कर वह जेल से छूट गया। शादी का वादा कर एयर होस्टेस को उज्जैन लाया और बुधवार रात पिटाई कर भगा दिया।

    आरोपी आशी खान उज्जैन में तोपखाना इलाके का रहने वाला है। मुंबई में ओशिवारा (अंधेरी वेस्ट) में रहकर गारमेंट्स का बिजनेस करता है। एयर होस्टेस आसाम की रहने वाली है। मुंबई में एयरलाइंस कंपनी में जॉब करती है। उज्जैन के माधवनगर थाने में शिकायत करते हुए उसने बताया कि 2 साल तक लिव-इन में रखकर आरोपी उसके साथ रिलेशन बनाता रहा। कहता था शादी करूंगा। बाद में वह बदल गया। इस पर अप्रैल 2022 में उसके खिलाफ मुंबई पुलिस में रेप की शिकायत दर्ज कराई थी। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया था।

    एयर होस्टेस के मुताबिक, आरोपी के परिवारवालों ने बात कर हम दोनों की शादी का वादा करने पर राजीनामा कराया था। इस वादे पर अपनी शिकायत वापस ले ली। 8 अगस्त को आशी अपने साथ उज्जैन ले आया। बुधवार रात वह घुमाने के बहाने मुनि नगर तालाब (उज्जैन) ले गया। वहां बुरी तरह मारपीट की।

    एयर होस्टेस ने माधवनगर थाने में शिकायत की।

    एयर होस्टेस ने माधवनगर थाने में शिकायत की।

    सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती
    एयर होस्टेस ने बताया कि दो साल पहले सोशल मीडिया के जरिए हम दोनों की दोस्ती हुई थी। इसके बाद हम साथ रहने लगे। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एयर होस्टेस वापस मुंबई लौट गई। ऐसा भी बताया जा रहा है कि एयर होस्टेस और उसके बॉयफ्रेंड ने मुनि नगर तालाब के पास साथ शराब पी, इसके बाद दोनों में झगड़ा हुआ।

    उज्जैन निवासी आरोपी आशी खान मुंबई में गारमेंट्स का कारोबार करता है।

    उज्जैन निवासी आरोपी आशी खान मुंबई में गारमेंट्स का कारोबार करता है।

    खबरें और भी हैं…

    Post a Comment

    Previous Next

    نموذج الاتصال