सूरत4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
गुरुवार काे रक्षाबंधन के दिन शहर में दो अलग अलग जगहों पर दो लाेगाें ने तापी नदी में कूदकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार एक अज्ञात व्यक्ति ने वराछा के श्याम मंदिर के नजदीक तपी नदी से कूद कर जान दे दी। वहां से गुजर रहे लोगो ने उसको रोकने की कोशिश की पर वह तापी नदी में कूद गया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी।
जानकारी मिलते ही फायर कर्मचारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। हालांकि गुरुवार काे हुई तेज बारिश से नदी में तेज बहाव होने पर फायर ब्रिगेड को वह नहीं मिल सका। वहीं शहर के रांदेर के जिलानी ब्रिज से एक अज्ञात युवक ने भी तापी नदी में छलांग दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड ने उसका शव तापी नदी से निकालकर रांदेर पुलिस को सौंप दिया। रांदेर पुलिस जांच में जुटी है।
https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2020/11/db_1604320813.png