Monday, August 29, 2022

छह माह से नगर निगम में सुनवाई न होने पर लोगों को सीवर के पानी में बैठ करना पड़ा विरोध प्रदर्शन | People had to sit in sewer water to protest due to non-hearing in municipal corporation for six months

फरीदाबाद17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
स्थानीय विधायक और नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ की नारेबाजी, समस्या का जल्द समाधान न होने पर। - Dainik Bhaskar

स्थानीय विधायक और नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ की नारेबाजी, समस्या का जल्द समाधान न होने पर।

छह महीने से सीवर ओवरफ्लो की समस्या का समाधान न होने पर परेशान लोगों ने सोमवार को वार्ड नंबर आठ नंगला एंक्लेव, सुभाष चौक पर लोगों ने सीवर के पानी में बैठकर विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। उनका कहना है कि यहां रहने वाले लोग नरकीय जीवन जीने को मजबर हैं। स्थानीय विधायक से लेकर नगर निगम प्रशासन तक शिकायत दर्ज करा चुके हैं लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। लोगों ने समस्या का जल्द समाधान न होने पर आत्महत्या करने तक की चेतावनी दी है। स्थानीयवासी राजू, नरेश, अजय मोहित आदि ने बताया कि इस समस्या के बारे में विधायक नीरज शर्मा को कई बार शिकायत दी जा चुकी है। इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। नगर निगम के जेई आरिफ खान को समस्या के बारे में जानकारी दी जाती है। तो वह समस्या को अनसुना करके धमकाने का प्रयास करता है। यही नहीं स्थानीय लोग ज्वाइंट कमिश्नर गौरव अंतिल से भी मिलकर समस्या बता चुके हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वोट मांगने के लिए विधायक से लेकर पार्षद तक आते हैं तो समस्या के समाधान के लिए लोग कहां जाएं। उधर एक्सईएन ओपी कर्दम का कहना है कि जल्द समस्या का समाधान कराया जाएगा।

खबरें और भी हैं…

Related Posts: