फरीदाबाद2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

फरीदाबाद। आजादी के अमृत महोत्सव पर लिंग्याज विद्यापीठ की ओर से निकाली गई तिरंगा रैली।
- नचौली गांव स्थित लिंग्याज विद्यापीठ ने आजादी के अमृत महोत्सव पर निकाली तिरंगा रैली।
नचौली गांव स्थित लिंग्याज विद्यापीठ ने आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में तिरंगा रैली निकली। इसमें बड़ी संख्या में स्टाफ के सदस्य और स्टूडेंट्स शामिल थे।
इस दौरान रजिस्ट्रार प्रेमकुमार सलवान और उप निदेशक भाविक कुचिपुड़ी ने ने कहाकि हमें यह आजादी देश के असंख्य नौजवानों के बलिदान के बाद मिली है। देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश में जश्न के साथ मनाया जा रहा है। हमें अपने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का सम्मान हमेशा दिल से करना है तथा अपने देश के बारे में पहले सोचना है। उसके बाद हमें राज्य, समाज व स्वयं के बारे में सोचना चाहिए। रैली में भारत माता व वंदेमातरम की जय के नारे गूंज रहे थे। इस दौरान राष्ट्र के प्रति सम्मान देखने लायक था।