No results found

    स्टूडेंट्स ने तेलंगाना संस्कृति से बांधा समां, गीत-संगीत व नृत्य का उठाया लुत्फ | Students tied with Telangana culture, enjoyed song, music and dance

    फरीदाबाद44 मिनट पहले

    • कॉपी लिंक
    फरीदाबाद। एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चे। - Dainik Bhaskar

    फरीदाबाद। एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चे।

    • कार्यकऱ्म का मुख्य उद्देश्य छात्रों में हमारी मातृभूमि की संस्कृति के बारे में जागरुक करना था।

    फरीदाबाद के नचौली गांव स्थित लिंग्याज विद्यापीठ में एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस कार्यकऱ्म का मुख्य उद्देश्य छात्रों में हमारी मातृभूमि की संस्कृति के बारे में जागरुक करना था। सामान्य तौर से तेलंगाना के बारे में। लावण्या पलुरी ने एक भारत श्रेष्ठ भारत के साथ-साथ तेलंगाना की रिच कल्चर के बारे में जानकारी स्टूडेंट्स को दी। इसके बाद कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। श्रेया की सुरीली आवाज ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विराजा ने तेलुगू में भावपूर्ण रचना प्रस्तुत की। जबकि सौजन्या भटनागर ने अपने मंत्रमुग्ध कर देने वाले नृत्य ने समां बांध दिया। कुलाधिपति डॉ. पिचेश्वर गड्डे, कुलपति प्रो. जीजी शास्त्री और स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज़ एंड सोशल साइंसेस डिपार्टमेंट ऑफ इंग्लिश के एसोसिएट डीन प्रो. आनंद पाठक के नेतृत्व में यह कार्यकऱ्म किया गया था। एसोसिएट डीन प्रो. आनंद प्रकाश पाठक के प्रेरणादायक शब्दों ने प्रतिभागियों में देशभक्ति की भावना जगा दी। इस कार्यकऱ्म में स्टूडेंट ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

    खबरें और भी हैं…

    Post a Comment

    Previous Next

    نموذج الاتصال