No results found

    पत्नी नहीं मानती थी कहना, चार साल से चल रही थी अनबन, ससुराल लेने आया तो नहीं गई साथ, कर दी हत्या | The wife did not agree to say, the rift was going on for four years, did not come to take her in-laws' house, did not accompany her, murdered her

    • Hindi News
    • Local
    • Haryana
    • Faridabad
    • The Wife Did Not Agree To Say, The Rift Was Going On For Four Years, Did Not Come To Take Her In laws’ House, Did Not Accompany Her, Murdered Her

    फरीदाबादएक घंटा पहले

    • कॉपी लिंक
    करीब 2 महीने से अपने मायके में 2 बच्चों को लेकर रह रही थी पत्नी, आरोपी अपने बच्चों और पत्नी को लेने आया था ससुराल। - Dainik Bhaskar

    करीब 2 महीने से अपने मायके में 2 बच्चों को लेकर रह रही थी पत्नी, आरोपी अपने बच्चों और पत्नी को लेने आया था ससुराल।

    धाैज थानाक्षेत्र के इंदिरा कॉलोनी में मायके में सो रही पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की शादी 13 साल पहले हुई थी। तीन बच्चे भी हैं। पारिवारिक कलह के चलते मृतका अपने मायके में आकर रहने लगी थी।

    पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी फारुख उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के गांव खगोड़ा का रहने वाला है। घरेलू झगड़े के चलते मृतका अपने 2 बच्चों को लेकर करीब 2 महीने पहले ही मायके इंदिरा कॉलोनी आ गई थी। आरोपी पत्नी को लेने ससुराल आया था, तो पत्नी ने साथ जाने से मना कर दिया। आरोपी अपने दोनों बच्चों को साथ लेकर बल्लभगढ़ आ गया। उसी दिन की रात्रि वह अपने ससुराल गया और अपनी पत्नी को चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।पुलिस ने अारोपी को उसके गांव से रविवार को गिरफ्तार किया था। सोमवार को कोर्ट में पेशकर तीन दिन की रिमांड पर लिया है।

    पत्नी नहीं मानती थी कहना, इसलिए मार डाला

    पूछताछ में सामने आया कि आरोपी की पत्नी उसका कहना नहीं मानती थी। इसको लेकर करीब 4 साल से अनबन चल रही थी। घटना वाली रात आरोपी के साथ पत्नी के न जाने पर अपने दोनों बच्चों को साथ लेकर बल्लभगढ़ आ गया। उसका मन रास्ते में बदलगया की बार बार की परेशानी को खत्म कर देता हूं। वापस रात करीब 11 बजे ससुराल पहुंचा और मौका देखकर अपनी पत्नी को चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर फरार हो गया था।

    खबरें और भी हैं…

    Post a Comment

    Previous Next

    نموذج الاتصال