No results found

    11.30 लाख दीप से बनाई गई श्रीराम की आकृति | World record for lighting earthen lamps made in Buxar, Shriram's figure was made from 11.30 lakh lamps, was the world record team for 10 days

    • हिंदी समाचार
    • स्थानीय
    • बिहार
    • भाप
    • बक्सर में बना मिट्टी के दीये जलाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 11.30 लाख दीयों से बनी थी श्रीराम की मूर्ति, 10 दिनों तक बनी थी वर्ल्ड रिकॉर्ड टीम

    बक्सर15 मिनट पहले

    बक्सर में सोमवार की देर शाम मिट्‌टी के दीये जलाने का वर्ल्ड रिकार्ड बना। रात 9 बजे एक साथ 11.30 लाख रंग बिरंगे दीप से भगवान राम की आकृति में दीप जलाई गई। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे सहित पूरे देश से पधारे अंतरराष्ट्रीय संतो ने दीप प्रज्ज्वलित किया।

    10 दिनों से दीयों की गिनती के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड टीम आई हुई थी। दीप जलाने के बाद वर्ल्ड रिकार्ड यूनियन की टीम ने प्रमाण पत्र दिया। इसके बाद समागम स्थल जय श्री राम के नारे गूंज उठा।

    वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र।

    वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र।

    बाहुबली की महिष्मती सेट की तरह हुई है सजावट
    बक्सर में 7 नवम्बर से 15 नवंबर तक श्रीराम कर्मभूमि न्यास द्वारा सनातन संस्कृति समागम का आयोजन किया गया है। यहां स्थल पर प्रवेश द्वार को बाहुबली के महिष्मती सेट की तरह बनाया गया है।वहीं समागम परिसर में 16 हजार स्क्वायर फिट भूमि पर रंग-बिरंगे मिट्टी के दीये से प्रभु श्री राम, लक्ष्मण, ऋषि विश्वामित्र, तड़का अहिल्या देवी, एवं भगवान वामन और राजा बलि की चित्रांकन किया गया है।

    10 दिन में भागलपुर के कलाकारों ने भगवान राम की आकृति बनाई।

    10 दिन में भागलपुर के कलाकारों ने भगवान राम की आकृति बनाई।

    इस चित्र को बनाने के लिए भागलपुर से कलाकार पहुंचे हुए थे। जो 10 दिन में पराक्रमी राम की आकृति को बनाया है। वहीं विदेश के विभिन्न जगहों से पहुंची वर्ल्ड रिकॉर्ड टीम द्वारा इसका निरीक्षण कर एक एक दीये की गिनती के बाद बक्सर के नाम इस वर्ल्ड रिकार्ड की घोषणा की गई।

    देव दीपावली के शुभ अवसर पर इस वर्ल्ड रिकार्ड को देखने के लिए बक्सर ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों से भी लोग शाम 5 बजे से पहुंचना शुरू कर दिए थे। जैसे-जैसे शाम ढलती जा रही थी वैसे-वैसे संगम स्थल ओर लोगो की भीड़ गहराती गई। देखते देखते लाखों लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। दीप प्रज्वलित के बाद देर रात तक स्थानीय कलाकारों द्वारा गीत संगीत और नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र जय श्री राम के नारों से गूंजता रहा।

    खबरें और भी हैं…

    Post a Comment

    Previous Next

    نموذج الاتصال