No results found

    17 दिन में डबल हुए डेंगू केस, 8 नए मरीज मिले | Dengue cases doubled in 17 days, 8 new patients found

    अम्बाला6 मिनट पहले

    • कॉपी लिंक

    शनिवार को जिले में डेंगू के 8 केस मिलने से कुल आंकड़ा 225 हो गया। इस बार डेंगू के मरीज दोगुने होने में लगभग 17 दिन लगे हैं। इससे पहले मरीज डबल होने में 10 से 12 दिन लग रहे थे। 5 अक्टूबर को अम्बाला में डेंगू के 39 केस थे जोकि 10 दिन बाद 15 अक्टूबर को 83 हो गए थे। इसके बाद के 12 दिन में आंकड़ा दोगुना होकर 168 पहुंच गया था।

    वहीं, साल 2021 की तुलना में अभी भी बड़ी राहत है। तब 6 नवंबर को डेंगू का आंकड़ा 451 हो गया था। तब डेंगू की रफ्तार कहीं ज्यादा थी और डेंगू वार्ड में मरीजों को जगह नहीं मिल रही थी। वहीं, शनिवार को डेंगू वार्ड में 4 मरीज डिस्चार्ज रहने के बाद अब वार्ड में 10 मरीज रह गए हैं।

    डेंगू वार्ड से मेल वार्ड में भेजा जा रहा
    डेंगू वार्ड से मरीजों को अब मेल वार्ड में भी एडमिट किया जा रहा है। डेंगू वार्ड में मरीजों के लिए मच्छरदानियां रखी हुई हैं, लेकिन दिन के वक्त ये सारी मच्छरदानियां एक कोने में रखी थीं। मरीजों ने बताया कि वार्ड में मच्छर इतने नहीं हैं लेकिन सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। बाथरूम की हालत खराब है। बाथरूम की सफाई बार-बार होनी चाहिए। वहीं, एक मरीज ने बताया कि मच्छर न काटे, इसलिए वह ऑल आउट अपने घर से ही लेकर आया हुआ है।

    वहीं, इमरजेंसी में ड्यूटी डॉ. महेश ने बताया कि डेंगू के मामले में गंभीर मरीजों को इमरजेंसी में भी रखा जा रहा है। जरूरत पड़ने पर इमरजेंसी के डॉक्टर मरीजों को देख रहे हैं और स्पेशलिस्ट डॉक्टर वार्ड में राउंड पर रहते हैं।

    मौसम में ठंडक से डेंगू पर कसेगी लगाम
    मौसम में अब ठंडक देखी जा रही है। अधिकतम तापमान लगातार 25 डिग्री से नीचे रहने पर डेंगू के मामलों में भी गिरावट देखने को मिलेगी। जिला स्वास्थ्य अधिकारी एवं डेंगू-मलेरिया शाखा के इंचार्ज डॉ. संजीव सिंगला के मुताबिक 25 डिग्री से नीचे डेंगू का लारवा पनप नहीं पाता, जिससे डेंगू के केसों में कमी आएगी।

    खबरें और भी हैं…

    Post a Comment

    Previous Next

    نموذج الاتصال