No results found

    तहसील में एग्रीमेंट के नाम पर लिए 20 हजार, विजिलेंस ने पकड़ा | Woman clerk arrested for taking bribe of 20 thousand rupees

    चंडीगढ़28 मिनट पहले

    • कॉपी लिंक
    प्रतीकात्मक फोटो। - Dainik Bhaskar

    प्रतीकात्मक फोटो।

    पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मोहाली स्थित जीरकपुर के तहसील दफ्तर की एक महिला क्लर्क को 20 हजार रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी क्लर्क की पहचान गुरमीत कौर के रूप में हुई है।

    विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारी ने बताया कि थाना डेराबस्सी के अंतर्गत गांव अड्डा झुग्गियां निवासी हरसिमरन सिंह ने CM की भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन पर महिला क्लर्क के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत पर जांच के बाद केस दर्ज किया गया है।

    विजिलेंस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच में पता लगा कि आरोपी क्लर्क ने शिकायतकर्ता से इकरारनामा दर्ज करवाने के एवज में 20 हजार रुपए रिश्वत ली थी। तथ्यों की पड़ताल के दौरान आरोप सही पाए जाने पर आरोपी महिला के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो मोहाली ने भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।

    खबरें और भी हैं…

    Post a Comment

    Previous Next

    نموذج الاتصال