Thursday, November 3, 2022

21 दिन की बच्ची के पेट से निकले 8 भ्रूण; 10 लाख बच्चों में से एक में मिलता है ऐसा केस | 8 embryos from the stomach of a 21-day-old girl; Such a case is found in one out of 10 lakh children

रांची4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दुनिया में पहली बार 21 दिन की नवजात बच्ची के पेट से 8 भ्रूण निकाले गए हंै। चिकित्सकों ने जब बच्ची का ऑपरेशन किया ताे देखकर हैरान हो गए- आखिर यह कैसे संभव है? अपने तरह का यह अनोखा मामला है। भ्रूण निकालने के बाद बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है। हालांकि इससे पहले भी ऐसे मामले आए हैं,

जब बिहार में 40 दिन की बच्ची के पेट से एक भ्रूण मिला था। दरसअल, रामगढ़ की रहने वाली बच्ची का जन्म 10 अक्टूबर को हुआ था। सीटी स्कैन के बाद डॉक्टरों को लगा कि उसके पेट में ट्यूमर है। रानी अस्पताल में भर्ती करने पर चिकित्सकों ने जब ऑपरेशन किया तो पेट में 8 भ्रूण दिखे। रानी अस्पताल के निदेशक डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि ये दुनिया का पहला मामला है।

8 भ्रूण निकालना आश्चर्यजनक : डॉ. इमरान

21 दिन की बच्ची की सर्जरी कर 8 भ्रूण निकालने वाले पीडियाट्रिक सर्जन डॉ. मो. इमरान ने कहा कि ट्यूमर की शिकायत लेकर बच्ची के परिजन रानी अस्पताल आए थे। बच्चे को अपने निगरानी में रखकर 21 दिन बाद ऑपरेशन किया गया। एक-एक कर आठ भ्रूण निकालना हमारे लिए भी आश्चर्यजनक है। डॉ. इमरान ने कहा कि आगे हम इस पर रिसर्च करेंगे, ताकि दुनिया भी जान सके कि झारखंड में भी एक ऐसा मामला आया है। इस ऑपरेशन में डेढ़ घंटे का वक्त लगा।

क्या है फिटस इन फिटू?
10 लाख बच्चों में से एक में यह देखने को मिलता है। इंडिया में अब तक 10 या 11 केस ही रिकॉर्ड हैं। फिटस इन फेटू का मतलब होता है नवजात के पेट में बच्चा। कुछ थ्योरी की माने तो ऐसा तब होता है जब मां के गर्भ में एक से ज़्यादा बच्चे पल रहे होते हैं, जैसे जुड़वां बच्चे या ट्रिप्लेट। तब इस डेवलपमेंट के दौरान कुछ केस में एक भ्रूण दूसरे बच्चे के अंदर बढ़ने लगता है।

खबरें और भी हैं…

 

Please Disable Your Ad Blocker

Our website relies on ads to stay free. Kindly disable your ad blocker to continue.