भारत जोड़ो का संदेश लेकर 36 रथों से गांव-गांव जाने की तैयारी, दिसम्बर तक 2500 किमी की यात्रा | Congress will take out Kisan Jodo Samman Yatra from tomorrow: Preparing to go from village to village in 36 chariots carrying the message of India Jodo, 2500 km journey till December

  • हिंदी समाचार
  • स्थानीय
  • छत्तीसगढ
  • Raipur
  • कांग्रेस कल से निकालेगी किसान जोड़ी सम्मान यात्रा: भारत जोड़ो का संदेश लेकर 36 रथों में गांव-गांव जाने की तैयारी दिसंबर तक 2500 किमी का सफर

रायपुर28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस मंगलवार से किसान जोड़ो सम्मान यात्रा निकालने जा रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम आदि इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके लिए 36 वाहनों को रथ की शक्ल दी गई है। दिसम्बर तक यह रथ सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों के 2500 किमी का सफर तय करने वाला है।

किसान कांग्रेस की ओर से बताया गया, प्रदेश के प्रत्येक शहर और गांवों के बूथों में 36 किसान रथ के माध्यम से राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा का संदेश पहुंचाया जाएगा। इसमें छत्तीसगढ़ सरकार की 36 जन कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने की भी पूरी तैयारी है। किसान सम्मान यात्रा का समापन दिसंबर में होगा, जिसमें किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा शामिल होंगे। किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास साहू ने कहा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार किसानों की सरकार हैं।

किसानों को कर्ज माफी योजना का लाभ दिया। प्रदेश के 20 लाख किसानों का लगभग 11 हजार करोड़ का ऋण माफ हुआ। धान की कीमत वादानुसार 2500 रुपया प्रति क्विंटल दिया। इस वर्ष धान की कीमत 2640 एवं 2660 रुपया देगी। धान के अलावा राजीव गांधी किसान न्याय योजना, के माध्यम के कोदो, कुटकी, मक्का, गन्ना, दलहन, तिलहन, फलदार वृक्ष एवं वृक्षारोपण करने वाले किसानों को 10 हजार प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि दे रही है। पांच लाख से अधिक किसानों को स्थायी पंप कनेक्शन दिया गया। इस यात्रा के जरिये किसानों से इन योजनाओं पर भी बात की जाएगी।

भारत जोड़ो पदयात्रा अलग चल रही है

कांग्रेस के मुख्य संगठन और अनुषांगिक संगठन भारत जोड़ो पदयात्रा का संचालन अलग से कर रहे हैं। इसमें अलग-अलग ब्लॉक और विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्रा हो रही है। पदाधिकारियों का कहना है, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के रूट पर छत्तीसगढ़ नहीं है। इसलिए यहां सभी इकाईयां ब्लॉकों में पदयात्रा कर भारत जोड़ो का संदेश पहुंचा रही हैं।

खबरें और भी हैं…
Previous Post Next Post