Saturday, November 5, 2022

ठंड दे रही है दस्तक, निकलने लगे हैं गर्म कपड़े बढ़ेगी ठंड | Cold is giving, warm clothes are coming out, cold will increase

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
झारखंड में  मौसम का मिजाज - Dainik Bhaskar

झारखंड में मौसम का मिजाज

झारखंड में ठंड दस्तक देने लगी है। सुबह और शाम को झारखंड के कई जिलों में ठंड महसूस होने लगी है। सड़क पर लोग अब गर्म कपड़ों में नजर आने लगा हैं। मौसम बदल रहा है तो सर्दी जुकाम और खांसी के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। इस बदलते मौसम में आपको अपना ध्यान रखना जरूरी है। हवा बढ़ती ठंडक का अहसास कराने लगी है।

तीन – चार दिनों में और गिरेगा पारा
राज्य में ठंड ने दस्तक दी है। मौसम विभाग के अनुसार अभी तापमान में और गिरावट की संभावना है, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से 16 डिग्री तक जाने का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग के अनुसार तीन से चार दिन में ठंड हवाएं चलने लगेंगी. इससे तापमान गिरने के साथ ही ठंड और बढ़ेगी। अभ भी राज्य में सबसे अधिक तापमान 32.3 °C देवघर में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.5°C डाल्टेनगंज में दर्ज की गयी है।

आज कैसा रहेगा तापमान
झारखंड में आज सुबह का तापमान लगभघ 18°C रहा है। हवा, नमी और अन्य मौसम की स्थितियों जैसे कारकों को ध्यान में रखते हुए तापमान में धीरे- धीरे और गिरावट की संभावना जाहिर की गयी है लेकिन सुबह के बाद सूरज चढ़ते ही गर्मी महसूस होने लगेगी। झारखंड में बरसात को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया और ना ही मौसम विभाग ने अपनी संभावना जाहिर की है।
शाम के बाद बढ़ेगी ठंड
हवा की गति 2km/h की रफ्तार से चलेगी। झारखंड में आज दोपहर के समय तापमान 30°C रहने का अनुमान लगाया गया है। 4km/h की हवा की गति के साथ आर्द्रता लगभग 40% रहेगी। झारखंड में आज’ शाम का तापमान 29°C रहेगा लेकिन शाम होते – होते तापमान में गिरावट दर्ज होती रहेगी। हवा की गति 7km/h रहने की संभावना है। झारखंड में आज रात का तापमान 20°C रहने का अनुमान है जबकि हवा की गति 5km/h हो सकती है।

खबरें और भी हैं…

 

Please Disable Your Ad Blocker

Our website relies on ads to stay free. Kindly disable your ad blocker to continue.