timesofahmedabad.blogspot.com

प्रेमी के साथ मिलकर कर दी दिव्यांग पति की हत्या, गिरफ्तार | Divyang husband was murdered together with lover, arrested

नई दिल्लीएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
शव को फंदे से लटका दिया खुदकुशी का रंग। - Dainik Bhaskar

शव को फंदे से लटका दिया खुदकुशी का रंग।

वेस्ट दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में एक दिव्यांग शख्स की हत्या के बाद उसकी मौत को खुदकुशी का रंग देने की कोशिश की गई। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इस मामले का भेद खुल गया। जांच आगे बढ़ी तो इस केस में मृतक की पत्नी का ही हाथ निकला। पता चला उसने अपने प्रेमी की मदद से पति की हत्या करवाई थी। इसके बाद लाश को फंदे से लटका दिया गया था।

पुलिस ने इस केस में आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान राजेश के तौर पर हुई। वह मृतक का ही दोस्त है। पुलिस के मुताबिक तीन नवंबर को राजौरी गार्डन इलाके में एक दिव्यांग द्वारा घर में खुदकुशी कर लेने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को फंदे से उतार पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया।

घटनास्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। मृतक मूलरुप से बिहार पूर्णिया का रहने वाला था। वह इस मकान की पहली मंजिल पर पत्नी के साथ किराए पर रहता था। यहां पुलिस को इंक्वायरी के दौरान मकान मालिक से पता लगा शाम साढ़े पांच बजे मृतक की पत्नी ने उसे घटना की जानकारी दी थी। उसे बताया गया उसके पति ने खुदकुशी कर ली है।

खबरें और भी हैं…

Reader Comments 0

Leave a Comment
No reader comments yet. Be the first to share your thoughts on this story below.
Post a Comment