No results found

    भाजपा-कांग्रेस रात के अंधेरे में बांट रही शराब, बुनियादी मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश | Himachal Assembly Election 2022: AAP candidate Anil Mankotia's allegation

    ऊना18 मिनट पहले

    • कॉपी लिंक
    आम आदमी प्रत्याशी अनिल मनकोटिया व अन्य। - Dainik Bhaskar

    आम आदमी प्रत्याशी अनिल मनकोटिया व अन्य।

    हिमाचल के ऊना स्थित कुटलैहड़ विधानसभा से AAP कैंडिडेट अनिल मनकोटिया ने कांग्रेस और भाजपा पर रात के अंधेरे में शराब बांटने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि चुनाव के अंतिम दौर में दोनों राजनीतिक दल शराब बांटकर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। जिससे जनता का बुनियादी मुद्दों से ध्यान भटकाया जा सके, लेकिन कांग्रेस और भाजपा को निराशा ही हाथ लगेगी।

    अनिल मनकोटिया ने कहा कि रायपुर मैदान में बड़ी संख्या में अवैध शराब पकड़ी गई है। इसके पीछे कौन लोग हैं? उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा रात के अंधेरे में शराब बांटने का काम कर रहे हैं, लेकिन कुटलैहड़ की जनता बड़ी समझदार है, जो कांग्रेस और भाजपा की इन हरकतों से वाकिफ है।

    आप कैंडिडेट ने कहा कि चुनाव के समय झूठे वादे और ओछे हथकंडे अपनाए जाते हैं। लेकिन जनता इन प्रलोभन में आने वाली नहीं है। कहा कि भाजपा और कांग्रेस से जनता का मोहभंग हो चुका है। आप को जनता तीसरे विकल्प के रूप में देख रही है। अनिल मनकोटिया ने कहा कि कुटलैहड़ में जनता का आम आदमी पार्टी को समर्थन मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि आप कुटलैहड़ से जीत दर्ज कर इतिहास रचेगी।

    खबरें और भी हैं…

    Post a Comment

    Previous Next

    نموذج الاتصال