No results found

    HRTC रुट प्रभावित, बिजली व्यवस्था भी चरमराई; प्रशासन की ओर से चेतावनी जारी | HRTC route affected, power system also crippled; Warning issued by the administration

    बैजनाथ15 मिनट पहले

    • कॉपी लिंक
    खराब मौसम के चलते यातायात प्रभावित। - Dainik Bhaskar

    खराब मौसम के चलते यातायात प्रभावित।

    हिमाचल के चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी में मौसम खराब होने से बर्फबारी का क्रम शुरू हो गया है, इस बर्फबारी के बाद पांगी घाटी में तापमान में काफी गिरावट हुई है। पांगी घाटी के मुख्यालय किलाड में तापमान में गिरावट के साथ एक इंच के करीब बर्फबारी हो चुकी है।

    विभिन्न पंचायतों में बिजली व्यवस्था चरमराई
    वही ऊपरी इलाकों की बात की जाए तो कुमार, परमार भटोरी, शुण, चसक, हुडान भटोरी वह सुराल में अभी तक 5 इंच बर्फबारी हो चुकी है। इस बर्फबारी के बाद घाटी के लोगों को घरों में दुबकने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। वही बर्फबारी के बाद घाटी के विभिन्न पंचायतों में बिजली व्यवस्था चरमरा गई हैं।

    पांगी प्रशासन की ओर से चेतावनी
    वही पांगी प्रशासन की ओर से चेतावनी जारी करते हुए है लोगों को संवेदनशील इलाकों में न जाने की हिदायत दी गई है।पांगी के साच-पास, मिंधल जोत समेत कई ऊँचाई वाले इलाकों में 1-2 फीट के करीब बर्फबारी हुई है। इस बर्फबारी से घाटी में HRTC की सेवाएं बंद है।

    घाटी में 4 से 5 बसें फंसी।

    घाटी में 4 से 5 बसें फंसी।

    कुछ एक जगह 4 से 5 बसे भी फंसे होने की सूचना है। सुबह एक बस मनाली के लिए भेजी गई है। वही यातायात को सुचारु रखने के लिए लोक निर्माण विभाग समेत BRO ने जगह जगह मशीनरी तैनात की हुई है। घाटी में सीजन की तीसरी बर्फबारी हो रहीं है जिससे समूचा क्षेत्र ठंड की चपेट में आ गया है।

    खबरें और भी हैं…

    Post a Comment

    Previous Next

    نموذج الاتصال