NASA की लाइव इमेज में दिखाई स्थिति, पंजाब में 75% ज्यादा आगजनी की घटनाएं | Haryana again besieged Punjab over stubble; NASA's live image, 75% more arson incidents in Punjab

चंडीगढ़एक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
साल 2021 में लगभग 1.75 लाख टन पराली की खरीद बायोगैस प्लांट के द्वारा हरियाणा में की गई। - Dainik Bhaskar

साल 2021 में लगभग 1.75 लाख टन पराली की खरीद बायोगैस प्लांट के द्वारा हरियाणा में की गई।

पराली जलाने को लेकर हरियाणा ने एक बार फिर पंजाब को घेर दिया है। NASA की तसवीरों को दिखाकर पंजाब में पराली जलाने की स्थिति को साफ किया है। तस्वीरों में दावा किया गया है कि पंजाब में हरियाणा के मुकाबले 75% पराली जलाने के ज्यादा मामले आ रहे हैं।

जारी किए 24 घंटे के आंकड़े

हरियाणा सरकार के अनुसार पिछले 24 घंटे से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार हरियाणा के पराली जलाने की बेहद कम घटनाएं दर्ज की गई हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार भी हरियाणा में पराली जलाने की घटनाओं में इस साल 25 प्रतिशत की कमी आई है, जबकि पंजाब में इन घटनाओं में 20 % की वृद्धि दर्ज हुई है।

NASA की लाइव इमेज में पंजाब में आगजनी की घटनाएं।

NASA की लाइव इमेज में पंजाब में आगजनी की घटनाएं।

24 उद्योग खरीदेंगे पराली

हरियाणा में 24 तरह के उद्योगों ने पराली खरीदने की सहमति सरकार को दी है जिसके तहत हर जिले में कमांड एरिया खोला जाएगा और उन कमांड एरिया सेंटर के जरिए ही पराली खरीदी जाएगी। सरकार ने इसके लिए एक नया पोर्टल भी बनाया है जिस पर पराली खरीदने वाले ठेकेदारों और उद्योगों की जानकारी उपलब्ध रहेगी।

सरकार भी खरीद रही पराली

साल 2021 में लगभग 1.75 लाख टन पराली की खरीद बायोगैस प्लांट के द्वारा हरियाणा में की गई। इसी क्रम में हरेडा द्वारा भी बायोमास ऊर्जा प्लांट लगाने का फैसला किया गया है। पराली का उपयोग बिजली बनाने में करने के लिए कुरुक्षेत्र, कैथल,फतेहाबाद एवं जींद में 49.08 मेगावाट क्षमता की बारे में योजनाएं स्वीकृत सरकार द्वारा की गई हैं,कुरुक्षेत्र में कैथल में भी इन परियोजनाओं पर काम प्रगति में है।

खबरें और भी हैं…
Previous Post Next Post