No results found

    पार्टी कार्यालयों और कार्यकर्ता अपने घरों में “एक दिया पार्टी के नाम' से जलाएंगे | Party offices and workers will burn in their homes with “Ek Diya Party Ke Naam”

    पटना32 मिनट पहले

    • कॉपी लिंक

    विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) चार नवंबर को अपना चौथा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाएगी। इस दौरान पार्टी कार्यालयों और कार्यकर्ता अपने घरों में “एक दिया पार्टी के नाम ” से जलाएंगे।

    वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने गुरुवार को बताया कि 4 नवम्बर को पार्टी अपना स्थापना दिवस मनाएगी। इस दिन कई स्थानों पर समारोह का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस की शाम पार्टी के सभी कार्यालयों में दीप प्रज्वलित किया जाएगा।

    उन्होंने इस मौके पर सभी सम्मानित पदाधिकारीगण, सदस्यगण, पार्टी शुभचिंतकों से अनुरोध किया है कि वे पार्टी कार्यालयों और अपने घरों में ‘एक दिया पार्टी के नाम’ जलाकर पार्टी की स्थापना दिवस शालीन तरीके से मनाने का काम करें।

    उन्होंने पार्टी की स्थापना दिवस पर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामना भी दी है।

    खबरें और भी हैं…

    Post a Comment

    Previous Next

    نموذج الاتصال