No results found

    पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया, ट्रैक्टर भी जब्त | Police caught two tractor thief in aurangabad; bihar bhaskar latest news

    औरंगाबाद43 मिनट पहले

    गांव के ही ट्रैक्टर की चोरी कर ले जा रहे दो किशोरों को दाउदनगर पुलिस दबाेच लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। घटना दाउदनगर थाना क्षेत्र के भखरूआ मोड़ इलाके की है। दाउदनगर पुलिस गश्ती कर रही थी। इसी दौरान दो किशोर ट्रैक्टर लेकर भखरूआ मोड़ पर पहुंचे। शक के आधार पर ट्रैक्टर लेकर जा रहे दोनों किशोरों को रुकवा कर पूछताछ किया गया तो पता चला कि दोनों किशोर ओबरा थाना क्षेत्र के एक गांव से ट्रैक्टर को चुरा कर भाग रहे हैं।

    इसके बाद दोनों को गिरफ्तार थाना लाया गया। वहीं पूछताछ की गई तो बताया गया कि गांव के ही ट्रैक्टर है। जिसे चुराकर वे लोग भाग रहे थे। जिसके बाद पुलिस द्वारा इसकी सूचना ट्रैक्टर मालिक को दी गई और उसे दाउदनगर थाना में बुलाया गया। सूचना मिलते ही ट्रैक्टर मालिक राकेश कुमार दाउदनगर थाना पहुंचा। जहां उसने बताया कि मेरे ट्रैक्टर की चोरी हो गई है। जिसकी खोजबीन वह कर रहा था।

    लेकिन ट्रैक्टर के बारे में कोई सुराग नहीं मिल रहा था। थक हारकर उसने ओबरा थाना में ट्रैक्टर चोरी की सूचना दिया था। वहीं मामले में एफआईआर करने की कार्रवाई की जा रही थी। इस संबंध में दाउदनगर थानाध्यक्ष गुफरान अली ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    खबरें और भी हैं…

    Post a Comment

    Previous Next

    نموذج الاتصال