भारत में कोविड-19: दुनियाभर में कोरोना के बढ़ते मामले चिंता का विषय बने हुए हैं. भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर लोगों में डर का माहौल है. देश में आज फिर से कोरोना के मामले 18 हजार के पार ही रहे. देशभर में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 18,738 नए मामले सामने आए हैं. हालांकि कोरोना के मामलों में आज मामूली कमी देखी गई है. वहीं, एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 34 हजार 933 पहुंच गई है. इससे पहले शनिवार को देशभर में कोरोना के 19,406 नए केस मिले थे, इस अवधि के दौरान 49 लोगों की मौत हुई थी. इसके साथ ही पॉजिटिविटी रेट 4.96 फीसदी थी.
Headlines
Hindi
India
latestnews
newsoftheday
newsreporter
newstoday
newsupdate
todaysnews
updatenews