No results found

    गला दबाकर हुई गुजराती लोकगायिका वैशाली बलसारा की हत्या, कार में मिली थी लाश | Gujarati folk singer Vaishali Balsara was murdered by strangulation, the body was found in the car

    • Hindi News
    • Local
    • Gujarat
    • Gujarati Folk Singer Vaishali Balsara Was Murdered By Strangulation, The Body Was Found In The Car

    वलसाडएक घंटा पहले

    • कॉपी लिंक
    वलसाड के पारडी में नदी किनारे कार से मिला था शव। - Dainik Bhaskar

    वलसाड के पारडी में नदी किनारे कार से मिला था शव।

    सौराष्ट्र की फेमस लोकगायिका वैशाली बलसारा की गला दबाकर हत्या की गई थी। सोमवार को आई उनकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। शनिवार मध्य रात्रि को उनके पति ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं, रविवार को वलसाड के पारडी में नदी किनारे एक कार से संदिग्ध हालत में शव बरामद किया गया था।

    वैशाली अपने पति के साथ गुजरात, मुंबई व विदेश में स्टेज शो करती थीं।

    वैशाली अपने पति के साथ गुजरात, मुंबई व विदेश में स्टेज शो करती थीं।

    पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा
    शनिवार को अपनी महिला मित्र से मिलने के बहाने घर से निकली थी। लेट हो जाने पर उनके पति हरेश ने उनसे मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन स्विच ऑफ था। इसके बाद करीब 2 बजे हरेश बलसारा ने वलसाड सिटी पुलिस को वैशाली के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार को पुलिस ने उसकी तलाश शुरु की, वलसाड जिले के पारडी पुलिस थाने को पार नदी के पास एक लावारिस कार में महिला के पड़ी होने की सूचना मिली। पुलिस ने वहां पहुंचकर संदिग्ध कार को देखा तो उनका शव आगे की तरफ पायदान पर पडा था।

    शनिवार को पति ने दर्ज करवाई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट।

    शनिवार को पति ने दर्ज करवाई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट।

    सभी पहलुओं की जांच कर रही पुलिस
    पुलिस पैसों के लेन-देन, आंतरिक कलह, अवैध संबंध सभी पहलुओं से हत्या की जांच कर रही है। लेकिन हत्या के कारणों को लेकर अभी तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। गौरतलब है कि 31 दिसंबर 2021 को नववर्ष की शराबपार्टी के चलते पुलिस ने वैशाली के घर पर छापा मारकर उन्हें दोस्तों के साथ नशे की हालत में पकडा था।

    खबरें और भी हैं…

    Post a Comment

    Previous Next

    نموذج الاتصال