No results found

    राहुल गांधी के दौरे से 24 घंटे पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हो सकते हैं | Gujarat Youth Congress vishvanath singh vaghela resigns from congress

    अहमदाबाद5 मिनट पहले

    • कॉपी लिंक

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी के गुजरात दौरे से 24 घंटे पहले गुजरात कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। गुजरात युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह वाघेला ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। वाघेला के भाजपा में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

    पैसे लेकर मुझे पद दिया था
    विश्वनाथ सिंह वाघेला ने इस्तीफे के बाद कांग्रेस पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मुख्य कार्यालयों में गांधी परिवार की पूजा होती थी। नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया, राहुल, प्रियंका की तस्वीरें हैं। अब धीरे-धीरे एहसास हुआ कि कांग्रेस पार्टी की मूल विचारधारा का तो गला घोंट दिया गया है। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि मेरे समूह ने युवा कांग्रेस चुनाव में पार्टी को एक करोड़ 70 लाख रुपए दिए थे। इन्हीं पैसों के बदले कांग्रेस ने मुझे यह पद दिया था।

    वाघेला नेआरोप लगाया कि मेरे समूह ने युवा कांग्रेस चुनाव में पार्टी को एक करोड़ 70 लाख रुपए दिए थे। इन्हीं पैसों के बदले कांग्रेस ने मुझे यह पद दिया गया था।

    वाघेला नेआरोप लगाया कि मेरे समूह ने युवा कांग्रेस चुनाव में पार्टी को एक करोड़ 70 लाख रुपए दिए थे। इन्हीं पैसों के बदले कांग्रेस ने मुझे यह पद दिया गया था।

    युवा ब्रिगेड चिढ़ने लगी है कांग्रेस से
    अपने इस्तीफे को लेकर उन्होंने आगे कहा कि जब भी युवाओं को जरूरत होती है तो नेता मौजूद नहीं होते। हमारी युवा ब्रिगेड पार्टी के नेताओं की गुटबाजी और पार्टी सिस्टम से नफरत करने लगी है। अब युवा कांग्रेस पार्टी में देश का भविष्य नहीं देखते हैं। क्योंकि, यहां ईमानदार कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है।

    कल अहमदाबाद आएंगे राहुल गांधी
    राहुल गांधी सोमवार सुबह अहमदाबाद पहुंचेंगे। वे कांग्रेस कार्यालय में नेताओं से मुलाकात करेंगे और इसके बाद रिवरफ्रंट पर एक अधिवेशन को संबोधित करेंगे। सूत्रों के अनुसार अहमदाबाद रिवरफ्रंट पर राहुल गांधी का बूथ प्रतिनिधियों के साथ बातचीत का कार्यक्रम भी रखा गया है।

    कैंडिडेट्स की पहली सूची जारी होने की संभावना
    प्रदेश नेताओं के साथ बैठक में राहुल गांधी उम्मीदवारों के चयन को लेकर चर्चा करेंगे और इसके बाद कांग्रेस की चुनाव समिति की पहली बैठक होगी। इसी दिन स्क्रीनिंग कमेटी की भी बैठक होगी। 15 सितंबर तक उम्मीदवारों की सूची घोषित करने की योजना बनाई गई है। पहली सूची में 30 से 40 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा होने की संभावना जताई जा रही है।

    खबरें और भी हैं…

    Post a Comment

    Previous Next

    نموذج الاتصال