No results found

    महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए  रेड क्रॉस सोसायटी का सहयोग करेगा अमृता हॉस्पिटल | Amrita Hospital to support Red Cross Society to empower women

    फरीदाबाद2 घंटे पहले

    • कॉपी लिंक
    गांव मुजेड़ी में रेडक्रॉस सिलाई सेंटर में महिलाओं को संबोधित करते रेडक्रास के पदाधिकारी। - Dainik Bhaskar

    गांव मुजेड़ी में रेडक्रॉस सिलाई सेंटर में महिलाओं को संबोधित करते रेडक्रास के पदाधिकारी।

    गांव मुजेडी में शनिवार को जिला रेडक्रास सोसायटी और अमृता हॉस्पिटल के पदाधिकारियों द्वारा वहां चल रहे स्किल डेवलपमेंट सेंटर का निरीक्षण किया गया। सेंटर में करीब 15 महिलाएं अपने हुनर मजबूत बनाने के लिए प्रशिक्षण ले रही है। पदाधिकारियों ने बताया कि अमृता हॉस्पिटल द्वारा प्रशिक्षणार्थी महिलाओं को रोजगार देने के लिए और उनकी स्किल को मजबूत करने के लिए एक सार्थक पहल की है। अमृता हॉस्पिटल के पदाधिकारी रवि कालांतरे ने कहा कि यहां जो महिलाएं सिलाई व इंडस्ट्रियल मशीनों की ट्रेनिंग ले रही है उन्हें अमृता हॉस्पिटल द्वारा रोजगार को लेकर अवसर दिए जाएंगे। जिससे महिलाएं सशक्त हो सके और अपने परिवार का लालन पालन कर सकें

    रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव विजेंद्र सौरोत ने बताया कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा जिले भर में पांच सेंटर चलाए जा रहे हैं। इन सेंटरों में 100 से अधिक महिलाओं को सिलाई व इंडस्ट्रियल मशीन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 3 से 6 महीने तक के कोर्स के तौर पर दिया जाता है। रेड क्रॉस सोसाइटी की वाइस चेयरपर्सन सुषमा गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को सशक्त करने के लिए अमृता हॉस्पिटल द्वारा एक सार्थक पहल की गई है। रेडक्राॅस सोसाइटी और अमृता हास्पिटल मिलकर इस प्रोजेक्ट को और आगे बढ़ाएंगे ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। इस मौके पर रेडक्रॉस के उपाध्यक्ष पुरषोत्तम सैनी, विनोद कुमार, मधु भाटिया, दयावती सुपरवाइजर, मुनेश देवी, अध्यापिका कविता, पूजा शर्मा, आदि मौजूद रहे।

    खबरें और भी हैं…

    Post a Comment

    Previous Next

    نموذج الاتصال