5100 दिपों से सजाया गया बबुआ घाट, सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने बिखेरा जलवा | Babua Ghat decorated with 5100 lamps, artists scattered during the cultural program

मुंगेर2 घंटे पहले

मुंगेर में देव दीपावली पर दीप महोत्सव का आयोजन

कार्तिक पूर्णिमा सह देव दीपावली के अवसर पर मंगलवार की शाम गंगाजल के द्वारा शहर के बबुआ घाट पर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पांच हजार से अधिक दीपों से बबुआ घाट को सजाया गया। इस दौरान संस्कार भारती के द्वारा बबुआ घाट पर जगह-जगह आकर्षक तरीके से रंगोली बनाकर दीपों से सजाया गया।

जबकि दीप महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय जाने-माने गायिका डॉ रैना के द्वारा मानो तो मैं गंगा हूं मानो तो मैं बहता पानी, गंगा हे गंगा मैया , जय गंगे माता के अलावे एक से बढ़कर एक भक्ति गीत गाकर उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करते रहे। जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान स्थानीय बाल कलाकार समीक्षा राज, संस्कार राज के द्वारा भी भक्ति संगीत कार्यक्रम के तहत एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया।

इस दौरान तबला पर संगीतकार डॉ राजेश कुमार सिंह के द्वारा संगत किया जा रहा था। वही कार्यक्रम के दौरान स्थानीय बाल कलाकार अनिल कुमार के द्वारा नमो नमो शंकरा गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। वही कार्यक्रम से पूर्व मुख्य अतिथि के रूप में आए मुंगेर के भाजपा विधायक प्रणव कुमार प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी की सदस्य बहन जयमाला सहित अन्य लोगों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। मंच संचालन गंगांजलि के मीडिया प्रभारी चेतन कुमार झा के द्वारा किया गया।

वहीं इस कार्यक्रम में सहयोगी के रूप में संस्कार भारती, प्रजापति ब्रह्माकुमारी,लायंस क्लब ऑफ मुंगेर सिटी, लायन क्लब ऑफ मुंगेर वामा,सशक्त फाउंडेशन, मेरा मुंगेर,मेरा अभिमान,नेहरू युवा केन्द्र,नमामि गंगे, गंगा महासभा संस्था के सदस्य मौजूद थे। मौके पर गंगांजलि अध्यक्ष संतोष सहाय, कार्यकारी अध्यक्ष सह संयोजक अमित शेखर, सुमेधा आर्या, अविनाश कुमार नन्हें, अवनी पटेल, संजय पोद्दार, शुभांकर झा, देव यादव, शंकर सिह, अभय पाल, मुन्ना, गौतम सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं…
Previous Post Next Post