No results found

    दत्तात्रेय बोले-योग शारीरिक क्रिया के साथ मन साधने की कला; इसी ये सुसंस्कारित समाज संभव | In Bhiwani, Governor Bandaru Dattatreya honored the meritorious children at Yogtirtha Yoga Bhavan.

    भिवानीएक घंटा पहले

    • कॉपी लिंक
    भिवानी में मेधावी बच्चों के साथ राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय। - Dainik Bhaskar

    भिवानी में मेधावी बच्चों के साथ राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय।

    हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा है कि योग तन व मन दोनों को स्वस्थ रखता है। कोरोना महामारी के दौरान लोग योग व प्राणायाम करके अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा कर इस बीमारी से लड़े थे। योग साधना का विषय है और इसका लाभ पाने के लिए इसका रोज अभ्यास करना चाहिए।

    शिविर में उपस्थित योग साधक।

    शिविर में उपस्थित योग साधक।

    राज्यपाल रविवार को भिवानी में महम रोड़ स्थित योगतीर्थ योग भवन में आयोजित तीन दिवसीय ध्यान जागृति शिविर के समापन पर पहुंचे थे। राज्यपाल ने शिविर में विज्ञान धारा संस्थान और गुरुकुल के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया।उन्होंने कहा कि योग शारीरिक क्रिया के साथ-साथ मन को साधने की भी कला है। यदि मन स्थिर रहेगा तो व्यक्ति स्थिर रहेगा और स्थिर व्यक्ति एक सभ्य व सुसंस्कारित परिवार व समाज का निर्माण करता है।

    राज्यपाल को भिवानी में गार्ड ऑफ ऑनर देते पुलिस के जवान।

    राज्यपाल को भिवानी में गार्ड ऑफ ऑनर देते पुलिस के जवान।

    उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व को योग संस्कृति से परिचित करवाया। उनके प्रयासों से 21 जून 2015 को पूरे विश्व में योग दिवस के रूप में मनाया गया। हरियाणा सरकार योग के प्रचार-प्रसार के लिए लगातार प्रयास कर रही है। हरियाणा सरकार के प्रयासों से कुरूक्षेत्र में श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय व झज्जर में योग संस्था चल रहे है।

    भिवानी में मेधावी छात्रा को सम्मानित करते हुए राज्यपाल।

    भिवानी में मेधावी छात्रा को सम्मानित करते हुए राज्यपाल।

    प्रदेश के छ: हजार गावों में योगशालाएं खोली गई है। जिनमें ग्रामीण लोग योग से परिचित हो रहे है। वह दिन दूर नही जब भारत योग के माध्यम से एक दिन विश्व गुरू का दर्जा हासिल करेगा। संस्थान की ओर से राज्यपाल ा स्वागत किया गया।

    खबरें और भी हैं…

    Post a Comment

    Previous Next

    نموذج الاتصال