No results found

    हिंदू नेता की हत्या के बाद सरकार का फैसला, तरनतारन को भी मिला नया एसएसपी | IPS Jaskaran Singh New Police Commissioner; Gurmeet Chouhan New SSP Tarntaran

    अमृतसर36 मिनट पहले

    • कॉपी लिंक
    नए पुलिस कमिश्नर जसकरण सिंह। - Dainik Bhaskar

    नए पुलिस कमिश्नर जसकरण सिंह।

    पंजाब के अमृतसर में बीते सप्ताह हिंदू नेता सुधीर सूरी की हत्या के बाद राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए पुलिस कमिश्नर का ट्रांसफर कर दिया है। IPS अरुणपाल सिंह की जगह अब IG फिरोजपुर जसकरण सिंह को शहर की कमान सौंपी गई है। वहीं दूसरी तरफ तरनतारन के रणजीत सिंह की जगह अब AIG AGTF गुरमीत चौहान को एसएसपी का चार्ज दिया गया है।

    SSP तरनतारन गुरमीत चौहान।

    SSP तरनतारन गुरमीत चौहान।

    अमृतसर में पुलिस कमिश्नर अरुणपाल सिंह की ट्रांसफर के साथ-साथ राज्य के 33 पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। यह सभी ट्रांसफर पंजाब में क्राइम बढ़ने के बाद लिया गया बड़ा फैसला है। एक सप्ताह पहले अमृतसर में हिंदू नेता सुधीर सूरी की हत्या, उसी रात जब पंजाब के डीजीपी अमृतसर में मौजूद थे तो एक NRI परिवार की शादी में गोलियां चली। दो दिन पहले कोटकपूरा में डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह की हत्या के अलावा पुलिस कस्टडी से गैंगस्टर टीनू का फरार होना, कई ऐसे बड़े क्राइम थे, जिसके चलते पंजाब सरकार को यह ट्रांसफर अपनानी पड़ी हैं।

    1997 बैच के अधिकारी हैं जसकरण सिंह

    IPS जसकरण सिंह पंजाब के सीनियर पुलिस अधिकारियों में से एक हैं। जसकरण सिंह IG PAP जालंधर के पद पर और IG फिरोजपुर रेंज के पद पर सेवाएं दी हैं। वहीं IPS अरुणपाल सिंह IGP प्रोवीजनिंग पंजाब चंडीगढ़ में अपनी सेवाएं निभाएंगे।

    AIG गुरमीत चौहान होंगे तरनतारन के SSP

    इन तबादलों के साथ ही तरनतारन के एसएसपी IPS रणजीत सिंह की जगह अब IPS गुरमीत चौहान को जिम्मेदारी सौंपी गई है। IPS गुरमीत चौहान इससे पहले एंटी गुंडा टॉस्क फोर्स में AIG के पद पर तैनात थे। इस पद पर रहते हुए उन्होंने कई बड़े एंटी एलिमेंट्स को पकड़ने में सफलता हासिल की। वहीं IPS रणजीत सिंह को DIG फिरोजपुर रेंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    खबरें और भी हैं…

    Post a Comment

    Previous Next

    نموذج الاتصال